RRB CBTST Admit card 2022: सीबीटीएसटी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां एक क्लिक में करें डाउनलोड
Edited By Siddharth Sharma

Edited By Siddharth Sharma

RRB CBTST Re-Exam Admit card 2022: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा आयोजित की जाने वाली सीबीटीएसटी परीक्षा 2022 में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल रेलवे बोर्ड द्वारा इस परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है।
इस परीक्षा में जिन भी छात्रों ने भाग लिया है वे आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.org पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार इसे नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी डाउनलोड कर सकते हैं।
बता दें कि ये परीक्षा पहले 12 अगस्त 2022 को आयोजित की जानी थी लेकिन शिफ्ट 1 की परीक्षा को कुछ तकनीकि खराबी के चलते रद्द कर दिया गया था। अब परीक्षा 27 अगस्त 2022 को कराई जाएगी। इस परीक्षा में देश भर के लाखों छात्र भाग लेंगे।
RRB CBTST Re-Exam Admit card 2022: एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
– उसके बाद नए पेज पर RRB CBTST Re-Exam Admit card 2022 की लिंक पर क्लिक करें।
– उसके बाद नए पेज पर अपना नाम व अन्य जानकारी डालें।
– अब आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
– इसे डाउनलोड कर लें या फिर इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
बता दें कि इस परीक्षा का आयोजन पे लेवल 2 और 5 के पदों पर भर्ती के लिए किया जाएगा। परीक्षा में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को केंद्र पर एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य है उसके बिना प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
अभी पढ़ें – नौकरी से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.