RRB ने असिस्टेंट लोको पायलट के 9,970 पदों पर निकाली बंपर भर्ती, जानें एलिजिबिलिटी और सेलेक्शन प्रोसेस

इंडियन रेलवे ने असिस्टेंट लोको पायलट के 9970 पदों पर वैकेंसी निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे पहले यहां बताई गई एलिजिबिलिटी की जांच कर लें।

rrb assistant loco pilot recruitment 2025
विज्ञापन

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरु कर दी है। हालांकि, पहले यह प्रक्रिया 10 अप्रैल 2025 से शुरू होनी थी, लेकिन इसे बाद में 12 अप्रैल 2025 तक टाल दिया गया था। आवेदन करने की आखिरी तारीख 12 मई 2025 तय की गई है।

RRB ALP भर्ती 2025: वैकेंसी डिटेल

Advertisment

इस भर्ती अभियान के तहत देश भर के विभिन्न RRB जोन में कुल 9,970 पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

मध्य रेलवे – 376 पद

पूर्वी रेलवे – 868 पद

विज्ञापन

दक्षिणी रेलवे – 510 पद

पश्चिमी रेलवे – 885 पद

विज्ञापन

दक्षिण पूर्वी रेलवे – 921 पद

उत्तरी रेलवे – 521 पद

विज्ञापन

उत्तर पूर्वी सीमांत – 125 पद

पूर्व मध्य रेलवे – 700 पद

विज्ञापन

उत्तर मध्य रेलवे – 508 पद

पश्चिम मध्य रेलवे – 759 पद

विज्ञापन

दक्षिण पूर्व मध्य – 568 पद

दक्षिण मध्य रेलवे – 989 पद

विज्ञापन

उत्तर पूर्वी रेलवे – 100 पद

उत्तर पश्चिमी रेलवे – 679 पद

विज्ञापन

मेट्रो रेलवे कोलकाता – 225 पद

कुल पदों की संख्या – 9,970

विज्ञापन

आरआरबी एएलपी भर्ती 2025: एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवारों को कक्षा 10वीं पास होना चाहिए और संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए। जिन लोगों ने 10वीं पास कर ली है और तीन साल का इंजीनियरिंग डिप्लोमा पूरा कर लिया है, वे भी आवेदन करने के लिए एलिजिबल हैं। इंजीनियरिंग (संबंधित क्षेत्र में) में ग्रेजुएशन की डिग्री रखने वाले सभी उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

आयु सीमा: जो उम्मीदवार रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट की नौकरी के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनकी आयु सीमा 1 जुलाई, 2025 तक 18 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

आरआरबी एएलपी भर्ती 2025: आवेदन शुल्क

विज्ञापन

– जनरल/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है (सीबीटी 1 में उपस्थित होने पर 400 रुपये वापस कर दी जाएगी)

– एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/महिला/भूतपूर्व सैनिकों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है (सीबीटी 1 में उपस्थित होने पर पूरी राशि वापस कर दी जाएगी)

विज्ञापन

आरआरबी एएलपी भर्ती 2025: चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में तीन चरण शामिल हैं – सीबीटी या कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षण जो दो भागों में विभाजित है, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट।

विज्ञापन

प्रीलिम्स कंप्यूटर आधारित परीक्षा या सीबीटी 1 में 75 प्रश्न शामिल हैं। परीक्षा एक घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। सीबीटी 2 या मेंस परीक्षा दो भागों में आयोजित की जाएगी – भाग ‘ए’ में 100 प्रश्न होंगे (समय 90 मिनट दिया जाएगा) और भाग ‘बी’ में 75 प्रश्न होंगे (समय 60 मिनट दिया जाएगा), जो ट्रेड विषयों से होंगे। गलत उत्तरों के लिए सीबीटी 1 और सीबीटी 2 दोनों में एक तिहाई अंकों की कटौती की जाएगी। आरआरबी ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे अपने आधार डिटेल को अपनी कक्षा 10वीं की मार्कशीट से मिलाएं। नाम या डेट ऑफ बर्थ में कोई गलती होने पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में देरी हो सकती है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ