RPF Recruitment 2024 Constable SI Vacancy: नया साल शुरू होते ही 10वीं और 12वीं पास युवाओं को सरकारी नौकरी पाने का मौका मिल गया है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने 2250 पदों पर भर्ती निकाली है। RPF में 2000 कांस्टेबल और 250 सब इंस्पेक्टर के पद भरे जाएंगे। इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार rpf.Indianrailways.gov.in पर लॉगइन करके ऑनलाइन अप्लाई कर पाएंगे। 2 जनवरी को रेलवे ने भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया था। खास बात यह है कि भर्ती में 10% सीटें पूर्व सैनिकों और 15% सीटें महिलाओं के लिए रिजर्व रहेंगी। आवेदन कब से कर पाएंगे, अभी तारीखें सामने आएंगी।
आवेदन फीस
सामान्य और OBC कैटैगरी के लिए 500 रुपये आवेदन फीस होगी। SC-ST/महिलाओं/भूतपूर्व सैनिकों/EBS कैटेगरी के उम्मीदवारों को 250 रुपये फीस देनी होगी।
भर्ती योग्यता
कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदक का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है। उम्र कम से कम 18 साल और ज्यादा से ज्यादा 25 साल होनी चाहिए। OBC कैंडिडेट को भर्ती में 3 साल की छूट मिलेगी। जनरल और OBC कैंडिडेट की हाइट कम से कम 165 CM और SC-ST कैंडिडेट की ऊंचाई 160 CM होनी चाहिए। सब-इंस्पेक्टर बनने के लिए आवेदक का मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। उम्र कम से कम 18 और ज्यादा से ज्यादा 27 साल होनी चाहिए। SC-ST कैंडिडेट को उम्र में 5 साल की छूट मिलेगी।
एग्जाम पैटर्न
सबसे पहले रिटन एग्जाम होगा। एग्जाम में 10वीं और ग्रेजुएशन लेवल के प्रश्न पूछे जाएंगे। पास होने के लिए जनरल और OBC कैंडिडेट को 35% और SC-ST कैंडिडेट को 30% नंबर लेने लोंगे। रिजल्ट को रेलवे भर्ती बोर्ड तैयार करेगा। फिजिकल टेस्ट के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा। तीनों फेज पास करके आने वाले कैंडिडेट शॉटलिस्ट करके परिणाम जारी किया जाएगा।
अप्लाई कैसे करें?
- रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट https://indianrailways.gov.in/ पर जाएं।
- होमपेज पर बने RPF Recruitment 2024 Apply लिंक पर टैप करें।
- नई विंडो में Apply Online पर टैप करेंगे तो रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा।
- आवश्यक जानकारियां भरकर रजिस्ट्रेशन करें और लॉगइन ID-पासवर्ड लें।
- लॉगइन ID-पासवर्ड लेने के बाद जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें। फीस भरें।
- फीस भरने के साथ ही अप्लाई हो जाएगा। प्रिंट लेकर अपने पास रख लें।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में परिजन के निधन के बाद नौकरी मिलने का नियम बदला, पढ़ें सरकार की गाइडलाइन
यह भी पढ़ें: बिहार के नियोजित शिक्षकों के लिए अच्छी खबर, CM नीतीश कुमार ने दिया बड़ा तोहफा
संबंधित खबरें
ग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
15 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
1 day agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
1 day agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
2 days agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
3 days agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
3 days agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
4 days agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
5 days agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines