REET Mains Level 2 Result 2023: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने 2 जून, 2023 को REET Mains 2023 लेवल 2 का परिणाम घोषित किया है। परिणाम बोर्ड द्वारा आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर अपलोड किए गए हैं।
परिणाम उन उम्मीदवारों के लिए जारी किया गया है जो शिक्षक लेवल 2 के लिए उपस्थित हुए थे। रीट मुख्य परीक्षा परिणाम 2023 स्तर 2 SST परिणाम के साथ, मुख्य लेवल 2 कट ऑफ अंक भी जारी किए गए हैं।
इस साल दोगुना अभ्यर्थियों हुए शॉर्टलिस्ट
राजस्थान में शिक्षक भर्ती परीक्षा (रीट मेंस) लेवल-2 SST का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने इसके लिए परीक्षा करवाई थी। बोर्ड ने SST के 4712 हजार पदों के लिए दोगुना अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया है। डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन और जिला आवंटन के बाद 4000 अभ्यर्थियों को नॉन टीएसपी (ट्राइबल सब प्लान) क्षेत्र जबकि 712 अभ्यर्थियों को टीएसपी क्षेत्र में पोस्टिंग दी जाएगी। पोस्टिंग अगस्त तक मिलेगी। लेवल-2 के शेष 7 सब्जेक्ट का रिजल्ट 15 जून तक आने की सम्भावना है। लेवल-1 का रिजल्ट कर्मचारी चयन बोर्ड ने 26 मई को जारी कर दिया था। इसमें 21 हजार पदों के लिए कुल 41,546 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया था।
ऐसे देख सकते हैं रिजल्ट
- रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट rrsmssb.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
- यहां होमपेज पर शिक्षक भर्ती परीक्षा संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब अगले पेज पर लॉगइन क्रेडेंशियल दर्ज कर सबमिट करें।
- रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर जारी किया जाएगा।
- इसे प्रिंट या डाउनलोड कर सकते हैं।
हाल ही में जारी हुआ था रीट लेवल-1 का रिजल्ट
उल्लेखनीय है कि हाल ही में रीट लेवल-1 का रिजल्ट जारी किया गया था। शिक्षक भर्ती परीक्षा लेवल-1 में 2 लाख 12 हजार 342 में से 1 लाख 96 हजार 696 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। ऐसे में उपस्थिति 92.63 फीसदी रही। जबकि लेवल-2 में 7 लाख 53 हजार 23 अभ्यर्थियों में से 7 लाख 5 हजार 629 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। लेवल-2 की अटेंडेंस 93.70 फीसदी रही।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
1 day agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
1 day agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
2 days agoCRPF में 'लांस नायक' और 'नायक' पदों की होगी वापसी, अग्निवीरों के लिए प्लान
6 days agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
10 days agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
11 days agoरेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
15 days agoSSC CHSL का फाइनल रिजल्ट जारी, 3512 कैंडिडेट बने DEO और LDC
15 days agoमहिलाएं पुरुषों के मुकाबले कितना खर्च करती हैं? सर्वे में आया बड़ा अंतर
17 days agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines