RBI Grade B Recruitment 2023: भारतीय रिजर्व बैंक ने ग्रेड बी अधिकारी के पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी की है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 9 मई, 2023 से आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 9 जून, 2023 है। उम्मीदवार rbi.org.in पर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।
इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 291 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। रिक्त पदों में ग्रेड बी ऑफिसर जनरल की 222, ग्रेड बी ऑफिसर डिपोर्ट ऑफ इकोनॉमिक एंड पॉलिसी रिसर्च (डीईपीआर) की 38 और ग्रेड बी ऑफिसर डिपार्टमेंट ऑफ स्टैटिस्टिक्स एंड इंफोर्मेशन मैनेजमेंट ( डीएसआईएम) की 31 वैकेंसी हैं।
आयु सीमा – 21 से 30 वर्ष।
आवदेन शुल्क
ऑनलाइन आवेदन को अंतिम रूप से जमा करने से पहले, उम्मीदवार को एक आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा जो अप्रतिदेय है। सामान्य / ओबीसी श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को 850 / -रुपये का भुगतान करना होगा। और अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूडी श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को 100/ -रुपये का भुगतान करना होगा।
जरूरी डेट्स
- ग्रेड बी ऑफिसर जनरल – फेज – 1 – 9 जुलाई से। और फेज 2 – 30 जुलाई 2023
- ग्रेड बी ऑफिसर डीईपीआर – फेज – 1 – 16 जुलाई से। और फेज 2 – 2 सितंबर 2023 से
- ग्रेड बी ऑफिसर डीएसआईएम – फेज – 1 – 16 जुलाई से। और फेज 2 – 19 अगस्त 2023 से।
RBI Grade B Recruitment 2023: इस तरह से कर सकेंगे अप्लाई
- आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट – rbi.gov.in पर जाएं।
- फिर ‘Opportunities’ टैब पर क्लिक करें।
- अब, ‘रिक्तियों’ टैब पर क्लिक करें।
- ‘आरबीआई ग्रेड बी भर्ती 2023’ पढ़ने वाले अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें।
- सभी निर्देश पढ़ें और ‘ऑनलाइन आवेदन करें’ पर क्लिक करने के बाद आवेदन पत्र भरें।
- नाम, संपर्क जानकारी, योग्यता आदि सहित विवरण दर्ज करें।
- डाक्यूमेंट्स अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- अंतिम ऑनलाइन जमा करने के बाद आरबीआई ग्रेड बी भर्ती 2023 आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लें।
चयन
उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर होगा।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
11 hrs agoरेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
4 days agoSSC CHSL का फाइनल रिजल्ट जारी, 3512 कैंडिडेट बने DEO और LDC
4 days agoमहिलाएं पुरुषों के मुकाबले कितना खर्च करती हैं? सर्वे में आया बड़ा अंतर
6 days agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
7 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
13 days agoमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
13 days agoराष्ट्रपति भवन में कैसे मिलती है नौकरी? जानें सीधी भर्ती और चयन का तरीका
19 days agoSBI में निकली 98 लाख तक के पैकेज वाली नौकरियां, नहीं होगी लिखित परीक्षा
21 days agoयूपी फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा शहर की जानकारी जारी, upsssc.gov.in करें डाउनलोड
23 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines