Rajasthan Police Constable Result 2022: राजस्थान पुलिस द्वारा आयोजित की जाने वाली भर्ती परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। इस परीक्षा का रिजल्ट का लाखों उम्मीदवारों को लंबे समय से इंतजार है। इन सभी का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। दरअसल इस परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाने वाला है।
इसके रिजल्ट को जारी करने को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये एक दो दिन में जारी किया जा सकता है।इस परीक्षा में जिन भी उम्मीदवारों ने भाग लिया है वे आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाकर इस परीक्षा का रिजल्ट चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी इस परीक्षा के स्कोर चेक कर सकते हैं।
Rajasthan Police Constable Result 2022: ऐसे करें चेक
– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाएं।
– उसके बाद नए पेज पर Rajasthan Police Constable Result 2022 की लिंक पर क्लिक करें।
– नए पेज पर अपना नाम व अन्य जानकारी डालें।
– उसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
– इसे डाउनलोड कर लें या फिर इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
Rajasthan Police Constable Result 2022: रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें
राजस्थान पुलिस ने 13 मई से 16 मई 2022 तक के बीच कांस्टेबलों के पद के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की थी। राजस्थान पुलिस परीक्षा राज्य के 32 जिलों में लगभग 470 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। गौरतलब है कि इस भर्ती के लिए कुल 4438 रिक्तियों के मुकाबले 18 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
ऐसे में लिखित परीक्षा में बड़ी संख्या में उम्मीदवारों का चयन किया जाना तय है। यह भी कहा जा रहा है कि करीब एक पद के लिए 5 दावेदार यानी पांच गुना अभ्यार्थियों का चयन किया जा सकता है। इसके बाद उम्मीदवारों को पीएसटी और पीईटी में शामिल होना होगा। लिखित परीक्षा में चयन किए उम्मीदवारों की फिर पीएसटी और पीईटी के दौर से गुजरना होगा, इसमें भी काफी उम्मीदवार बाहर किए जाएंगे। बाद बचे हुए उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट बनेगी और उसके बाद फाइनल रिजल्ट जारी होगा।
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल सामान्य व पुलिस दूरसंचार के लिए पीईटी 30 अंक और कांस्टेबल चालक कांस्टेबल बैंड के लिए पीईटी 20 अंक का होगा। इसमें उम्मीदवार का शारिरीक जांच, लंबाई, दौड़ आदि के लिहाज से उम्मीदवार को जांचा जाएगा।
संबंधित खबरें
MP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
2 days agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
2 days agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
2 days agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
4 days agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
4 days agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
5 days agoCRPF में 'लांस नायक' और 'नायक' पदों की होगी वापसी, अग्निवीरों के लिए प्लान
9 days agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
13 days agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
14 days agoरेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines