हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Rajasthan Police Constable Result 2022: जल्द जारी होगा रिजल्ट, जानें कितना रह सकता है कटऑफ

विज्ञापन
Rajasthan Police Constable Result 2022

Rajasthan Police Constable Result 2022: राजस्थान पुलिस द्वारा जल्द ही राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2022 की घोषणा करने की उम्मीद है। इसके रिजल्ट को जारी करने को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये एक दो दिन में जारी किया जा सकता है। इस परीक्षा में जिन भी उम्मीदवारों ने भाग लिया है वे आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाकर इस परीक्षा का रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में लगभग 18 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

Rajasthan Police Constable Result 2022: ऐसे करें चेक

विज्ञापन

– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाएं।
– उसके बाद नए पेज पर Rajasthan Police Constable Result 2022 की लिंक पर क्लिक करें।
– नए पेज पर अपना नाम व अन्य जानकारी डालें।
– उसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
– इसे डाउनलोड कर लें या फिर इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

जानें कितनी रह सकती है कटऑफ (Rajasthan Police Constable Cut Off)

विज्ञापन

सामान्य 105 से 110 अंक
ओबीसी 100 से 105 अंक
ईडब्ल्यूएस 95 से 100 अंक
एमबीसी 95 से 100 अंक
एससी 90 से 95 अंक
एसटी 90 से 95 अंक

बता दें क्वालिफिकेशन प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को कुल 40 प्रतिशत प्राप्त करना होगा और एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को भर्ती परीक्षा को पास करने के लिए कम से कम 36 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।

विज्ञापन

राजस्थान पुलिस ने 13 मई से 16 मई 2022 तक के बीच कांस्टेबलों के पद के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की थी। राजस्थान पुलिस परीक्षा राज्य के 32 जिलों में लगभग 470 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। गौरतलब है कि इस भर्ती के लिए कुल 4438 रिक्तियों के मुकाबले 18 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola