Rajasthan Police Constable Recruitment 2022: राजस्थान पुलिस द्वारा आयोजित की जाने वाली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2022 में भाग लेने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल इस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है और अब इसमें चयनित उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट देना होगा। इस शारीरिक दक्षता परीक्षा की तारीखों का उम्मीदवारों को लंबे समय से इंतजार है।
लाखों उम्मीदवारों का ये इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिजिकल टेस्ट का शेड्यूल इसी हफ्ते जारी किया जा सकता है। इस परीक्षा में जिन भी उम्मीदवारों को भाग लेना है वे इसे आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी वेबसाइट पर सीधे जा सकते हैं।
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल सामान्य व पुलिस दूरसंचार के लिए पीईटी 30 अंक और कांस्टेबल चालक कांस्टेबल बैंड के लिए पीईटी 20 अंक का होगा। इसमें उम्मीदवार का शारिरीक जांच, लंबाई, दौड़ आदि के लिहाज से उम्मीदवार को जांचा जाएगा।
ऐसे बनेगी मेरिट
कांस्टेबल सामान्य पदों के अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा, पीईटी के प्राप्तांकों के आधार पर बनेगी। वहीं कांस्टेबल ड्राइवर बैंड के अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा, पीईटी व स्किल टेस्ट के प्राप्तांकों के आधार पर बनेगी।
बता दें कि कि कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 13 से 16 मई 2022 तक व 2 जुलाई को हुई थी। इसके जरिए कांस्टेबल के 4388 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए 18 लाख से भी ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए थे और 16.65 लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया था।
अभी पढ़ें – नौकरी से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करे
संबंधित खबरें
MP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
2 days agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
2 days agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
2 days agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
4 days agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
4 days agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
5 days agoCRPF में 'लांस नायक' और 'नायक' पदों की होगी वापसी, अग्निवीरों के लिए प्लान
9 days agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
13 days agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
14 days agoरेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines