Rajasthan CHO Recruitment 2022 Notification: राजस्थान में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर की नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका सामने आया है। राजस्थान सीएचओ भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन (Rajasthan CHO Recruitment 2022) जारी हो गया है। कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा सीएचओ भर्ती में 3531 पद निकाले गए हैं, जोकि संविदा पर आयोजित होगी। भर्ती में आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर कर सकते हैं।
बता दें कि यह भर्ती पहले चिकित्सा विभाग के द्वारा करवाई जाती थी, लेकिन पेपर आउट होने जैसी समस्याओं और अन्य विवादों के कारण राजस्थान सीएचओ भर्ती 2022 अब राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा करवाई जाएगी।
इसके साथ ही आप राजस्थान सीएचओ भर्ती 2022 की आवेदन शुल्क, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आधिकारिक नोटिफिकेशन, महत्वपूर्ण तिथियां नीचे देख सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार को सामुदायिक स्वास्थ्य या नर्स (जीएनएम या बीएससी) या आयुर्वेद चिकित्सक (बीएएमएस) के साथ-साथ राजस्थान नर्सिंग काउंसिल में बीएससी होना चाहिए या बोर्ड ऑफ इंडिया मेडिकल राजस्थान में पंजीकृत होना चाहिए।
आयुसीमा
आवेदक उम्मीदवार जो राजस्थान सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी भर्ती 2022 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन उम्मीदवारों की आयु 21-35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
Rajasthan CHO Recruitment 2022: ऐसे करें अप्लाई
- सबसे पहले ऑफिशल वेबसाइट पर rsmssb.rajasthan.gov.in जाएँ।
- इसके बाद रिक्रूटमेंट एडवरटाइजमेंट के लिए ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद राजस्थान सीएचओ भर्ती 2022 के सामने अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
- अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म भरने के बाद, फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रखें।
चयन प्रक्रिया
राजस्थान सीएचओ भर्ती 2022 के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, फाइनल मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।
बता दें कि भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन द्वारा प्राप्त कर सकते हैं। अधिकारिक नोटिफिकेशन राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की वेबसाइट पर हैं। इसके अलावा इस Direct Link से भी प्राप्त कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
रेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
2 hrs agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
22 hrs agoरेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
4 days agoSSC CHSL का फाइनल रिजल्ट जारी, 3512 कैंडिडेट बने DEO और LDC
5 days agoमहिलाएं पुरुषों के मुकाबले कितना खर्च करती हैं? सर्वे में आया बड़ा अंतर
6 days agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
7 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
13 days agoमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
13 days agoराष्ट्रपति भवन में कैसे मिलती है नौकरी? जानें सीधी भर्ती और चयन का तरीका
19 days agoSBI में निकली 98 लाख तक के पैकेज वाली नौकरियां, नहीं होगी लिखित परीक्षा
21 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines
