रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे हो तो सुनो, मौका आ गया है. इंडियन रेलवे ने NTPC के तहत 3548 ग्रेजुएट लेवल पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. RRB ने CEN No. 06/2026 के तहत ये वैकेंसी निकाली हैं और लास्ट डेट है 6 नवंबर. तो देर मत कीजिए, फटाफट डिटेल समझ लें.
किस पद पर कितनी वैकेंसी?
इस बार 4 तरह के पद हैं:
Goods Train Manager – 2,750 पद (सबसे ज्यादा इसी में है)
Senior Clerk Cum Typist – 371 पद
Junior Accounts Assistant Cum Typist – 300 पद
Chief Commercial Cum Ticket Supervisor – 127 पद
कुल मिलाकर 3548 पद
सैलरी कितनी मिलेगी?
पैसों की बात सबसे जरूरी है. Chief Commercial Cum Ticket Supervisor को 35400 बेसिक पे और बाकी तीनों पदों को 29200 बेसिक पे मिलेगी. ये 7th Pay Commission के हिसाब से है, इसके ऊपर DA, HRA और बाकी भत्ते अलग से मिलेंगे.
कौन अप्लाई कर सकता है?
किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन होना चाहिए. उम्र 18 से 33 साल (1 जनवरी 2027 तक) होनी चाहिए. SC/ST/OBC को सरकारी नियम के हिसाब से छूट मिलेगी.
जरूरी तारीखें नोट कर लें
आवेदन शुरू: 8 अक्टूबर से
लास्ट डेट: 6 नवंबर रात 11:59 बजे तक
फीस भरने की लास्ट डेट: 8 नवंबर
फॉर्म में गलती सुधार: 9 से 18 नवंबर
सिलेक्शन कैसे होगा?
कोई इंटरव्यू नहीं, सीधा प्रोसेस है. पहला CBT टेस्, टदूसरा CBT टेस्ट और इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेश व नमेडिकल टेस्ट होगा. और हां, अच्छी खबर ये है कि Junior Accounts Assistant और Senior Clerk के लिए इस बार Typing Skill Test नहीं होगा, लेकिन कंप्यूटर की बेसिक जानकारी होनी चाहिए, जो जॉइनिंग के बाद चेक होगी.
अप्लाई कैसे करें?
किसी दलाल के चक्कर में मत पड़िएगा. सीधे RRB की ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं, नोटिफिकेशन पढ़ें और वहीं से ऑनलाइन फॉर्म भर दें. तो अगर आप ग्रेजुएट हैं और सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे थे, तो ये मौका हाथ से मत जाने दें. आज ही तैयारी शुरू कर दें.
FAQ
RRB NTPC 2026 में कुल कितनी वैकेंसी है?
A: कुल 3548 वैकेंसी हैं, जिसमें Goods Train Manager के 2750 पद सबसे ज्यादा हैं.
RRB NTPC की लास्ट डेट क्या है?
A: ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 6 नवंबर 2026 रात 11:59 बजे है.
क्या इसमें टाइपिंग टेस्ट होगा?
A: Senior Clerk और Junior Accounts Assistant पद के लिए इस बार टाइपिंग स्किल टेस्ट नहीं होगा.
संबंधित खबरें
60 दिन सोकर मुंबई की महिला ने जीते 9.6 लाख रुपये
1 day agoUPSC मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी, direct link से डाउनलोड करें रिजल्ट PDF
2 days agoUPSC Mains 2026 के नतीजों का ऐलान, वेबसाइट से कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट?
2 days agoSSC CGL आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की विंडो खुली, 7 नवंबर तक करें अप्लाई
3 days agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
3 days agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
5 days agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
6 days agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
6 days agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
7 days agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines