Railway Job: भारतीय रेलवे में नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। रेलवे बोर्ड ने भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस नोटिफिकेशन में रेलवे बोर्ड की तरफ से सालभर में होने वाली भर्तियों का पूरा कैलेंडर जारी किया गया है। नोटिफिकेशन में जनवरी से दिसंबर 2024 तक कब किस ग्रेड में भर्ती होगी इसका पूरा ब्यौरा दिया गया है। जानकारी के अनुसार इसमें असिस्टेंट लोको पायलट से लेकर लेवल 1 और अलग-अलग श्रेणियों की नौकरी हैं।
पहली बार सालभर की भर्तियों का एक साथ ब्यौरा जारी
जानकारी के अनुसार कैंडिडेट्स को बेहतर अवसर मिले, उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो इसलिए पूरे साल की भर्ती डिटेल जारी की गई है। रेलवे अधिकारियों का दावा है कि यह पहली बार है जब ऐसे पूरे साल की नौकरियों का कोई नोटिफिकेशन एक साथ दिया गया है। उनका कहना था कि आगे भी ऐसे ही अभ्यार्थियों की सुविधा के लिए साला कैलेंडर जारी किया जाएगा।
जानें कब किस पद पर होगी भर्ती
- जनवरी–मार्च तक सहायक लोको पायलट का चयन होगा।
- अप्रैल–जून में तकनीशियन की भर्ती।
- जुलाई–सितंबर तक गैर लेवल 4, 5, 6 और लेवल 2, 3, जूनियर इंजीनियर और पैरा मेडिकल स्टॉफ की भर्ती होनी है।
- अक्टूबर–दिसंबर के बीच लेवल 1 और मिनिस्ट्रियल स्तर में अलग-अलग पदों पर भर्ती होगी।
यह होगा फायदा
रेलवे के अधिकारियों के अनुसार इस नोटिफिकेशन से युवाओं को तैयारी, आवेदन करने और आने-जाने समेत पूरी परीक्षा प्रक्रिया प्लान करने का मौका मिलेगा। उनका कहना था कि अगर कोई एक प्रयास में सफल नहीं होता तो उसे एक से अधिक चांस मिलेगा। इससे भर्ती प्रक्रिया में तेजी आएगी। उम्मीदवारों को तुरंत नियुक्ति और ट्रेनिंग दी जा सकेगी। इतना ही नहीं रेलवे बोर्ड भी इससे विभाग में रिक्तियों का सही समय पर पता कर उसे भर सकेगा।
संबंधित खबरें
सरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
7 hrs agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
9 hrs agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
22 hrs agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
2 days agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
2 days agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
3 days agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
3 days agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
6 days agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
7 days agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines