Railway Recruitment: सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। भारतीय रेलवे ने NON TECHNICAL POPULAR CATEGORIES में अंडर ग्रेजुएट के लिए पोस्ट निकाली हैं। इसमें आयु सीमा 18 से 33 के बीच रखी गई है। कुछ जगह पर आयु में छूट भी मिलेगा। रेलवे ने इसकी जानकारी एक्स पर दी है। रेलवे ने इसमें अप्लाई करने के लिए एक पोर्टल लॉन्च किया। रेलवे ने कहा कि रेल मंत्रालय ने गर्व से भारत का पहला सुलभ भर्ती मंच http://rrbapply.gov.in लॉन्च किया है।
3445 पदों पर निकली भर्तियां
रेल मंत्रालय ने कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, अकाउंट क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट और ट्रेन क्लर्क की पोस्ट शामिल है। इन पोस्टों में अप्लाई करने के लिए ये देखना होगा कि उम्मीदवार सभी पात्रता शर्तों को पूरा करते हों। इसके साथ ही रेलवे ने सीईएन का पैरा डी 20.0 और फर्जी वेबसाइटों और नौकरी से बहुत सावधान रहने की सलाह दी है। आवेदन केवल ऑनलाइन और आरआरबी वेबसाइटों के माध्यम से जमा किए जाएंगे।
क्या होनी चाहिए योग्यता?
1- इस अधिसूचना के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले आयु, शैक्षणिक सहित सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करते हों।
2- उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके पास योग्यता(मानदंड) और चिकित्सा मानक(मानदंड) हैं।
3- मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय से अपेक्षित शैक्षणिक/तकनीकी योग्यता होनी चाहिए।
4- संस्थान ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि यानी 20.10.2024 तक होगी।
कैसे किया जाएगा चुनाव?
1- कंप्यूटर आधारित टाइपिंग स्किल टेस्ट (टीएसटी) होगा।
2- अकाउंट्स क्लर्क सह टाइपिस्ट और जूनियर क्लर्क सह टाइपिस्ट के लिए टाइपिंग स्किल टेस्ट।
3- इसके बाद दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण होगा।
4- कमर्शियल कम टिकट क्लर्क और ट्रेन क्लर्क के लिए दो टेस्ट होंगे।
5- स्टेज सीबीटी के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और हेल्थ टेस्ट होगा।
ऊपर दिए गए सभी टेस्ट क्लीयर करने के बाद कॉल लेटर दिया जाएगा। जिसको आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट से भी डाउनलोड किया जा सकता है। इस दौरान आरआरबी भर्ती के संबंध में सभी सूचनाएं मोबाइल और ई-मेल पर भेजी जाएंगी। इसके लिए मोबाइल नंबर को एक्टिव रखें।
संबंधित खबरें
ग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
18 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
1 day agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
1 day agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
2 days agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
3 days agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
3 days agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
4 days agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
5 days agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines