Railway Recruitment 2023: भारतीय रेलवे में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। वेस्टर्न रेलवे ने ग्रुप सी, डी भर्ती 2023-24 अधिसूचना जारी करते हुए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान की सबसे खास बात ये है कि इन पदों के लिए 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार वेस्टर्न रेलवे की आधिकारिक वेबासइट rrc-wr.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन की तारीख
नोटिफिकेशन के अनुसार, ग्रुप सी, डी पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 नवंबर से शुरू हो चुकी है। जबकि, आवेदन करने की अंतिम तारीख 19 दिसंबर 2023 तय की गई है।
पदों का विवरण
कुल पदः 64
ग्रुप सी – 21 पद
ग्रुप डी – 43 पद
शैक्षणिक योग्यता
विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग योग्यता तय की गई है। इसमें लेवल 5/4 के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या कॉलेज से बैचलर डिग्री होनी चाहिए। लेवल 3/2 के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (10+2) परीक्षा या समकक्ष परीक्षा पास होना अनिवार्य है या 10वीं के बाद अपरेंटिस कोर्स या ITI सर्टिफिकेट कोर्स किया होना चाहिए। वहीं, लेवल 1 के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास या ITI का सर्टिफिकेट होना चाहिए। हम सलाह देते हैं कि आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक भर्ती अधिसूचना को पढ़ लें और योग्यता से संबंधित पूरी जानकारी जरूर प्राप्त कर लें।
ये भी पढ़ेंःIndian Army, India Post सहित कई संस्थाओं में निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
आयु सीमा
पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 01/01/2024 को 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क
वेस्टर्न रेलवे इन पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क के तौर पर 500 रुपये ले रही है। हालांकि, अधिसूचना के अनुसार पात्र उम्मीदवारों को बाद में 400 रुपये वापस कर दिए जाएंगे। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/भूतपूर्व सैनिक/दिव्यांग व्यक्तियों/महिलाओं/अल्पसंख्यक और आर्थिक पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 250 रुपये का भुगतान करना होगा। भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं।
संबंधित खबरें
पिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
18 hrs agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
1 day agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
1 day agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
1 day agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
2 days agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
3 days agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
3 days agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
4 days agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
7 days agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines