Railway Apprentice Recruitment 2022: पूर्वी रेलवे ने अपरेंटिस पदों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार आरआरसी की आधिकारिक साइट rrcrecruit.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती अभियान संगठन में 3115 पदों को भरेगा। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 30 सितंबर से शुरू हो गई है और 29 अक्टूबर, 2022 को समाप्त होगी।
रिक्ति विवरण
हावड़ा डिवीजन: 659 पद
लिलुआ डिवीजन: 612 पद
सियालदह डिवीजन: 440 पद
कांचरापाड़ा डिवीजन: 187 पद
मालदा डिवीजन: 138 पद
आसनसोल डिवीजन: 412 पद
जमालपुर कार्यशाला: 667 पद
जानें योग्यता
उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं कक्षा की परीक्षा या इसके समकक्ष (10 + 2 परीक्षा प्रणाली के तहत) पास होना चाहिए।हालांकि, वेल्डर, शीट मेटल वर्कर, लाइनमैन, वायरमैन, कारपेंटर और पेंटर पदों पर भर्ती के लिए 8वीं पास अभ्यर्थी भी अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा संबंधित ट्रेड में नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट होना चाहिए।
जानें आयु सीमा
रेलवे में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 15 साल और अधिकतम आयु 24 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 साल और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 3 साल की छूट दी जाएगी।
Eastern Railway Apprentice Recruitment 2022: ऐसे करें अप्लाई
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrcrecruit.co.in पर जाएं।
- ‘Link for filling up of Online application for Engagement of Act Apprentices for Training Slot in Eastern Railway Units, Notice No. RRC-ER/Act Apprentices /2022-23.’ लिंक पर जाना होगा।
- यहां मांगी गई डिटेल्स भरें।
- ‘Click To Proceed Further’ लिंक पर जाएं।
- ट्रेड या टाइप ऑफ डिसेबिलिटी सिलेक्ट करें, यदि है तो।
- ईमेल आईडी / मोबाइल नंबर आदि सहित अपनी ओरिजनल डिटेल्स दें।
- अब अपनी यूनिट वरीयता चुनें।
- स्कैन किए गए फोटोग्राफ, सिग्नेचर और भर्ती से संबंधित डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
चयन प्रक्रिया
पूर्वी रेलवे की एक इकाई के प्रशिक्षण स्लॉट के लिए एक उम्मीदवार का चयन अधिसूचना के खिलाफ आवेदन करने वाले सभी पात्र उम्मीदवारों के संबंध में तैयार की गई योग्यता के आधार पर होगा।
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क (अप्रतिदेय) केवल रु.100/- है। हालांकि, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पीडब्ल्यूबीडी/महिला उम्मीदवारों द्वारा कोई शुल्क नहीं दिया जाना है।
अभी पढ़ें – नौकरी से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
UPSC मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी, direct link से डाउनलोड करें रिजल्ट PDF
22 hrs agoUPSC Mains 2026 के नतीजों का ऐलान, वेबसाइट से कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट?
1 day agoSSC CGL आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की विंडो खुली, 7 नवंबर तक करें अप्लाई
1 day agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
3 days agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
4 days agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
4 days agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
5 days agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
6 days agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines