हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

रेलवे में नौकरी करने के इच्छुक 12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, अंतिम तिथि से पहले जल्द करें आवेदन

PLW Railway Recruitment 2023: पटियाला लोकोमोटिव वर्क्स (पीएलडब्ल्यू) युवाओं को रेलवे में नौकरी करने का सुनहरा मौका दे रहा है। इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार अप्रेंटिस के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

PLW Railway Recruitment 2023: पटियाला लोकोमोटिव वर्क्स (पीएलडब्ल्यू) युवाओं को रेलवे में नौकरी करने का सुनहरा मौका दे रहा है। इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार अप्रेंटिस के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आप पीएलडब्ल्यू की आधिकारिक वेबसाइट plwIndianrailways.gov.in पर जा सकते हैं। पीएलडब्ल्यू रेलवे में विभिन्न अप्रेंटिस के 295 पदों के लिए भर्ती कर रहा है। बता दें कि आवेदन प्रक्रिया नौ अक्टूबर से शुरू हो चुकी है और 31 अक्टूबर अंतिम तिथि है। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आखिरी तारीख से पहले अप्लाई कर दें।

12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका

इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को 10+2 उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही 10वीं कक्षा में 50% अंक होने आवश्यक हैं। वहीं, जो उम्मीदवार मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, मशीनिस्ट और फिटर के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनकी आयु सीमा 15 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा वेल्डर पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 15 से 22 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

आवेदन करने की 100 रुपये है फीस

आपको बता दें कि इन पदों के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को प्रोसेसिंग फीस के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा। प्रोसेसिंग फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड के माध्यम से स्वीकार किया जाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार पीएलडब्ल्यू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉग इन कर सकते हैं।

पद का नाम और संख्या

  • इलेक्ट्रीशियन: 140 पद
  • मैकेनिक (डीजल): 40 पद
  • मशीनिस्ट: 15 पद
  • फिटर: 75 पद
  • वेल्डर: 25 पद

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें