NPCIL Recruitment 2023: बिजली विभाग में विभिन्न पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, इस दिन से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, यहां देखें जरूरी डिटेल्स
Edited By Niharika Gupta

NPCIL Recruitment 2023
Edited By Niharika Gupta

NPCIL Recruitment 2023
NPCIL Recruitment 2023: न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार एनपीसीआईएल की आधिकारिक साइट npcilcareers.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 325 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
हालांकि एप्लीकेशन प्रोसेस 11 अप्रैल, 2023 से शुरू होगा। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 28 अप्रैल, 2023 तक चलेगी। वहीं, इस पद के लिए फीस जमा करने की लास्ट डेट भी 28 अप्रैल ही है। उम्मीदवारों को गेट 2021, 2022 और 2023 में प्राप्त वैध स्कोर के आधार पर इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
और पढ़िए – Govt Jobs 2023: 12वीं पास के लिए निकली सरकारी नौकरी, अप्लाई करने के लिए यहां देखें प्रोसेस
एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 26 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
जारी सूचना के मुताबिक, ET के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को संबंधित ट्रेंड में बीई / बीटेक डिग्री होना चाहिए। इसके अलावा, अभ्यर्थियों को गेट क्वालिफाईड होना चाहिए। शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन की जांच करनी चाहिए।
कार्यकारी प्रशिक्षु 2023 के पदों के लिए इंटरव्यू के लिए उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग 1:12 के अनुपात को लागू करके वैध GATE 2021, GATE 2023 और GATE 2023 के अंकों के आधार पर बनाई गई योग्यता के क्रम में की जाएगी। अंतिम चयन मेडिकल फिटनेस के अधीन व्यक्तिगत साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।
केवल सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी श्रेणियों से संबंधित पुरुष उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में ₹500/- का भुगतान करना होगा। SC, ST, PwBD, भूतपूर्व सैनिक, DODPKIA, महिला आवेदक और NPCIL के कर्मचारियों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: