Govt Jobs 2023: 12वीं पास के लिए निकली सरकारी नौकरी, अप्लाई करने के लिए यहां देखें प्रोसेस
Edited By Niharika Gupta

HSSC CET 2023
Edited By Niharika Gupta

HSSC CET 2023
: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने कंडक्टर, वर्ग- III (अनुबंध के आधार पर) के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार 1 मई तक आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की इस भर्ती अभियान का उद्देश्य परिवहन विभाग, हिमाचल प्रदेश में कुल 360 कंडक्टर की रिक्तियों को भरना है। इसके लिए चयनित उम्मीदवारों को पे बैंड लेवल -3 के तहत 20,200 से 64,000 रुपये तक वेतन मिलेगा।
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की इस भर्ती के लिए आयु सीमा एक जनवरी, 2023 को 18 वर्ष से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसक् साथ ही ऊपरी आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट केवल हिमाचल प्रदेश के वास्तविक अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए स्वीकार्य है।
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता की बात करें तो वह हिमाचल प्रदेश के भीतर स्थित किसी भी स्कूल / संस्थान से मैट्रिक और 10 + 2 पास किया हो।
सामान्य / ईडब्ल्यूएस श्रेणी के आवेदकों को 400 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि एससी / एसटी / ओबीसी / बीपीएल / ईडब्ल्यूएस (बीपीएल) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये लागू है। एचपी की महिला उम्मीदवारों/भूतपूर्व सैनिकों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, धर्मशाला, कुल्लू, मंडी, शिमला, नहान, सोलन, ऊना, कीलॉन्ग (लाहौल और स्पीति), रिकांग पिओ (किन्नौर)
चयन- लिखित परीक्षा व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन । परीक्षा में ऑब्जेक्टिव टाइप एमसीक्यू प्रश्न पूछे जाएंगे। इसी के प्राप्तांक से मेरिट तय होगी। इंटरव्यू नहीं होंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: