NITI Aayog Internship: अगर आप स्टूडेंट हैं और नीति आयोग के साथ काम करना चाहते हैं, तो हम आपके लिए खास मौका लाए हैं, क्योंकि NITI Aayog आपके लिए एक बेहतरीन अवसर लेकर आया है। NITI Aayog की इंटर्नशिप स्कीम छात्रों को सरकारी कार्यप्रणाली और विकास नीति को समझने का अवसर देती है। यहां हम आपको बताएंगे कि आप इस इंटर्नशिप के लिए कैसे अप्लाई कर सकते हैं।
क्या है इंटर्नशिप स्कीम?
NITI Aayog की यह इंटर्नशिप उन स्टूडेंट्स के लिए है, जो भारत या विदेश की किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/संस्थान में ग्रेजुएशन (Undergraduate), पोस्ट ग्रेजुएट (Post Graduate) या रिसर्च स्कॉलर के रूप में नामांकित हैं। बता दें कि इस इंटर्नशिप में आपको कोई पैसे नहीं दिए जाएंगे यानी ये एक अनपेड इंटर्नशिप है।
हालांकि इस इंटर्नशिप का हिस्सा होने से स्टूडेंट्स पॉलिसी मेकिंग प्रोसेस को समझने और उसमें योगदान देने का अवसर मिलेगा। इस इंटर्नशिप के माध्यम से छात्रों को नीति निर्माण प्रक्रिया को समझने और उसमें योगदान देने का अवसर मिलेगा। वे Empirical Analysis, ब्रीफिंग रिपोर्ट्स और पॉलिसी पेपर्स तैयार करने में भी मदद करेंगे।
कितनी समय की इंटर्नशिप
यह इंटर्नशिप पूरे साल उपलब्ध होगी, लेकिन छह हफ्ते से छह महीने (6 Months) तक की अवधि के लिए होगी। ऐसे में अगर कोई कैंडिडेट निर्धारित अवधि पूरी नहीं करता, तो उसे कोई प्रमाणपत्र (Certificate) नहीं दिया जाएगा।
इसके साथ ही जो स्टूडेंट्स नीति आयोग के साथ काम करना चाहते हैं, उन्हें अपना लैपटॉप खुद लाना होगा। NITI Aayog उन्हें वर्किंग स्पेस, इंटरनेट सुविधा और अन्य जरूरी सुविधाएं देगा।
उपस्थिति होगी जरूरी
इंटर्न को कम से कम 75% उपस्थिति बनाए रखनी होगी। साथ ही रोजाना इन-टाइम और आउट-टाइम दर्ज करनी होगी। इतना ही नहीं, 75% से कम उपस्थिति होने पर इंटर्नशिप की अवधि नहीं बढ़ाई जाएगी और कोई अनुभव प्रमाणपत्र (Experience Certificate) जारी नहीं किया जाएगा।
कैसे करें अप्लाई?
अगर आप इस इंटर्नशिप प्रोग्राम में हिस्सा लेना चाहते हैं, तो आपको हर महीने की 1 से 10 तारीख तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन 6 महीने पहले किया जा सकता है। अगर आप इसके बारे में और अधिक जानना चाहते हैं, तो आधिकारिक वेबसाइट SancharSaathi.gov.in पर विजिट करें।
यह भी पढ़ें – Railway Jobs: रेलवे में 32,438 पदों पर वैकेंसी, आवेदन की आखिरी डेट आगे बढ़ी
संबंधित खबरें
दिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
1 day agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
1 day agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
2 days agoCRPF में 'लांस नायक' और 'नायक' पदों की होगी वापसी, अग्निवीरों के लिए प्लान
6 days agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
10 days agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
11 days agoरेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
15 days agoSSC CHSL का फाइनल रिजल्ट जारी, 3512 कैंडिडेट बने DEO और LDC
15 days agoमहिलाएं पुरुषों के मुकाबले कितना खर्च करती हैं? सर्वे में आया बड़ा अंतर
17 days agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines