NIA Recruitment 2023: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने एडिशनल पुलिस अधीक्षक (Additional SP) और डिप्टी पुलिस अधीक्षक (Dy. Spl) के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 21 पदों को भरा जाएगा। इन पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को 208700 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। नियुक्ति 03 वर्ष की अवधि के लिए प्रतिनियुक्ति/समावेशन के आधार पर की जाती है। चयनित उम्मीदवारों को भारत में कहीं भी तैनात किया जाएगा।
पदों का विवरण
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने कुल 21 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे है। इसमें एडिशनल एसपी के लिए 07 पद और पुलिस उपाधीक्षक के 14 पद शामिल है।
आयु सीमा
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 56 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
योग्यता और अनुभव
एडिशनल एसपी के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा आवेदक के पास आपराधिक मामलों की जांच के मामलों को संभालने, या आतंकवाद विरोधी अभियानों सहित खुफिया कार्य या आतंकवाद विरोधी प्रशिक्षण प्रदान करने का 5 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
ये भी पढ़ेंः शिक्षक बनने के लिए बीएड करें या बीटीसी, इस कोर्स से जल्दी मिलेगी सरकारी नौकरी
डिप्टी पुलिस अधीक्षक के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार के पास आपराधिक मामलों की जांच के मामलों को संभालने, या आतंकवाद विरोधी अभियानों सहित खुफिया कार्य या आतंकवाद विरोधी प्रशिक्षण देने का 3 साल का अनुभव होना चाहिए।
क्या होगी सैलरी?
एडिशनल पुलिस अधीक्षक के पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स स्तर – 11 (67,700 2,08,700 रुपये) (पूर्व-संशोधित वेतन बैंड -3 (15,600- 39,100/- रुपये) पर मासिक वेतन मिलेगा। इसके साथ ही ग्रेड पे 6600 रुपये अतिरिक्त मिलेगा।
डिप्टी पुलिस अधीक्षक के पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 10 (56,100/- रुपये से 1,77,500/- रुपये) पर मासिक वेतन मिलेगा। (पूर्व-संशोधित वेतनमान – वेतन बैंड-3 (रु. 15,600-39,100/-) ग्रेड वेतन रु. 5400/- के साथ)।
3 वर्ष का होगा कार्यकाल
एनआईए भर्ती 2023 की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, नियुक्ति प्रतिनियुक्ति/आमेलन के आधार पर की जाएगी और चयनित उम्मीदवारों को 03 वर्ष की अवधि के लिए नियुक्त किया जाएगा। पोस्टिंग का स्थान पूरे भारत में कहीं भी हो सकता है।
ये भी पढ़ेंः Railway, डाक और कस्टम विभाग में निकली बंपर सरकारी वैकेंसी, 10वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई
NIA Recruitment 2023: कैसे आवेदन करें?
एनआईए भर्ती 2023 की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एनआईए की आधिकारिक वेबसाइट से निर्धारित प्रारूप प्राप्त कर सकते हैं। इसके बाद उम्मीदवार आवेदन पत्र और जरूरी दस्तावेजों के साथ अंतिम तिथि तक या उससे पहले एसपी (प्रशा.) एनआईए मुख्यालय, सीजीओ कॉम्प्लेक्स के सामने, लोधी रोड, नई दिल्ली-110003 को जमा कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
1 day agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
1 day agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
2 days agoCRPF में 'लांस नायक' और 'नायक' पदों की होगी वापसी, अग्निवीरों के लिए प्लान
6 days agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
10 days agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
11 days agoरेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
15 days agoSSC CHSL का फाइनल रिजल्ट जारी, 3512 कैंडिडेट बने DEO और LDC
15 days agoमहिलाएं पुरुषों के मुकाबले कितना खर्च करती हैं? सर्वे में आया बड़ा अंतर
17 days agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines