MPSC Group C Admit Card 2022: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने महाराष्ट्र ग्रुप-सी सेवा संयुक्त परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में बैठने वाले इच्छुक उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट mpsconline.gov.in से अपने हॉल टिकट की डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा संबंधित किसी भी तरह की जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
बता दें कि एमपीएससी ग्रुप सी प्रारंभिक परीक्षा 5 नवंबर को आयोजित की जाएगी। विज्ञापन नंबर 077/2022 के तहत ग्रुप-सी श्रेणी में राज्य सरकार के विभागों में 228 पदों के लिए भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार फरवरी और मार्च 2023 में होने वाली ग्रुप सी मुख्य परीक्षा के लिए पात्र होंगे।
उम्मीदवार ध्यान दें कि एमपीएससी ग्रुप सी की प्रारंभिक परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवार ही मुख्य लिखित परीक्षा देने के पात्र होंगे। एमपीएससी ग्रुप सी की प्रारंभिक परीक्षा के बाद ग्रुप सी मुख्य परीक्षा फरवरी और मार्च 2023 में आयोजितMPSC Group C Admit Card 2022 released: ग्रुप सी परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड करवाई जाएगी। एडमिट कार्ड के बीना उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा।
MPSC Group C hall ticket released: ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले एमपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट mpsconline.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद ‘लॉग-इन’ टैब पर जाएं।
- पंजीकृत ईमेल आईडी या मोबाइल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग-इन करें।
- अब इसके बाद हॉल टिकट लिंक पर क्लिक करें।
- एमपीएससी ग्रुप सी हॉल टिकट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- आप इसे डाउनलोड करें और इसका एक प्रिंटआउट अपने पास रख लें।
पदों का विवरण
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की ओर से ग्रुप सी भर्ती परीक्षा, 2021 के माध्यम से कुल 900 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित है। भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में नियुक्ति दी जाएगी।
गौरतलब है कि इससे पहले महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की ओर से ग्रुप सी भर्ती मुख्य परीक्षा, 2021 के पेपर -2 का आयोजन 15 सितंबर, 2022 को किया गया था। परीक्षा राज्यभर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। वहीं, इस भर्ती के पेपर-1 का आयोजन 06 अगस्त, 2022 को किया गया था।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
12 hrs agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
19 hrs agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
1 day agoCRPF में 'लांस नायक' और 'नायक' पदों की होगी वापसी, अग्निवीरों के लिए प्लान
5 days agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
9 days agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
10 days agoरेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
14 days agoSSC CHSL का फाइनल रिजल्ट जारी, 3512 कैंडिडेट बने DEO और LDC
14 days agoमहिलाएं पुरुषों के मुकाबले कितना खर्च करती हैं? सर्वे में आया बड़ा अंतर
16 days agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines