MPPSC ADPO Result 2022 Declared: एमपीपीएससी एडीपीओ लिखित परीक्षा के परिणाम घोषित, जानें आगे की प्रोसेस

MPPSC ADPO Written Exam 2022 Result

MPPSC ADPO Written Exam 2022 Result

MPPSC ADPO Written Exam 2022 Result: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने सहायक जिला अभियोजन अधिकारी (ADPO) के पद के लिए परिणाम जारी किया है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। परिणाम एक पीडीएफ फाइल के रूप में जारी किया गया है जिसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर हैं।

MPPSC ने इंटरव्यू राउंड के लिए 704 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया है। रिक्तियों की कुल संख्या 256 है। शॉर्टलिस्ट किए गए कुल उम्मीदवारों में से 223 अनारक्षित वर्ग के हैं, 129 एससी, 151 एसटी, 122 ओबीसी, 79 ईडब्ल्यूएस और 20 पीएच उम्मीदवार हैं। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू राउंड के लिए उपस्थित होना होगा। उम्मीदवार फाइनल आंसर-की आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से भी डाउनलोड कर सकते हैं।

आयोग की ओर से ये भी कहा गया है कि चयनित उम्मीदवारों के साक्षात्कार के कार्यक्रम की घोषणा अलग से mppsc.mp.gov.in पर की जाएगी.

MPPSC ADPO Written Exam 2022 Result: ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर एडीपीओ परीक्षा 2022 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर उम्मीदवार का रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।
  • अब अभ्यर्थी रिजल्ट चेक करें और डाउनलोड करें।
  • इसके बाद उम्मीदवार भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट निकाल लें

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने ADPO परीक्षा का आयोजन 18 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक कराया था। ये परीक्षा इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में आयोजित की गई थी। पेपर में कुल 500 अंक होते हैं।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ