RRB Group D PET Admit Card 2022: क्वालीफाई कैंडिडेट्स के लिए आरआरबी ग्रुप डी पीईटी के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Edited By Niharika Gupta

RRB Group D PET Admit Card 2022
Edited By Niharika Gupta

RRB Group D PET Admit Card 2022
RRB Group D PET Admit Card 2022: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आरआरबी ग्रुप डी पीईटी 2022 के लिए क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट के लिए उपस्थित होंगे, वे आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
हाल ही में, रेलवे भर्ती बोर्ड ने उम्मीदवारों का आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी परिणाम 2022 जारी किया। कट-ऑफ अंक, स्कोरकार्ड और आरआरबी ग्रुप डी पीईटी के लिए चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
उम्मीदवार आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइट पर आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी के लिए अपने परिणाम देख सकते हैं। पीईटी के लिए चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। योग्य उम्मीदवार अब आरआरबी ग्रुप डी पीईटी 2022 के लिए अपने प्रवेश पत्र चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। हमने यहां उम्मीदवारों को अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक दिया किया है।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट ले लें। किसी भी उम्मीदवार को उनके एडमिट कार्ड के बिना पीईटी राउंड के लिए अनुमति नहीं दी जाएगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: