MPPEB Recruitment 2023: सरकारी नौकरी की चाह रख रहे उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड द्वारा ग्रूप 4 के तहत निकाली गई भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख कल यानि 25 मार्च 2023 है। इस भर्ती के जरिए कुल 3100 पद भरे जाएंगे।
जो उम्मीदवार ग्रुप 4 पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे एमपीईएसबी की आधिकारिक साइट esb.mp.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी पदों के लिए एक क्लिक में आवेदन कर सकते हैं।
पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 मार्च, 2023 तक है। परीक्षा 2 जुलाई, 2023 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी- पहली पाली सुबह 9 बजे से 11 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक हैं । यह भर्ती अभियान संगठन में ग्रुप 4 के 3047 पदों को भरेगा।
जानें योग्यता
जिन उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण की है और जिनके पास संबंधित क्षेत्र में डिग्री/डिप्लोमा है, वे इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार की आयु सीमा 1 जनवरी, 2023 को 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। पदों के लिए आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए इन सरल चरणों का पालन कर सकते हैं।
और पढ़िए – SAIL Recruitment 2023: सेल में विभिन्न पदों पर निकली बंपर भर्तियां, जल्द ऐसे करें अप्लाई
MPPEB Group 4 Recruitment 2023: ऐसे करें आवेदन
-MPPEB की आधिकारिक साइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
-होम पेज पर उपलब्ध एमपीपीईबी ग्रुप 4 रिक्रूटमेंट 2023 लिंक पर क्लिक करें।
-आवश्यक विवरण दर्ज करें और लॉग इन करें।
-आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
-एक बार हो जाने के बाद, सबमिट पर क्लिक करें।
– अब आपका आवेदन जमा हो जाएगा।
– अब एप्लिकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर लें या फिर इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
MPPEB Group 4 Recruitment 2023: आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें
MPPEB Group 4 Recruitment 2023: आधिकारिक नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें
और पढ़िए – नौकरी से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
39 mins agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
17 hrs agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
1 day agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
4 days agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
4 days agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
5 days agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
6 days agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
7 days agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
7 days agoCRPF में 'लांस नायक' और 'नायक' पदों की होगी वापसी, अग्निवीरों के लिए प्लान
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines