Niharika Gupta
Read More
SAIL Recruitment 2023: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने एग्जीक्यूटिव और नॉन-एग्जीक्यूटिव पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.sailcareers.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल है।
अप्लाई करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
इन पद पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता से लेकर आयु सीमा तक सब पद के अनुसार अलग है। बेहतर होगा हर पद के बारे में डिटेल जानने के लिए स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड की वेबसाइट पर दिया नोटिस चेक कर लें। यहां से आपको सभी डिटेल मिल जाएंगे।
इन पद पर आवेदन करने के लिए शुल्क भी वैकेंसी के मुताबिक है। एग्जीक्यूटिव पोस्ट (E-3 और E-1) के लिए एप्लीकेशन फीस 700 रुपये है। ग्रेड S-3 पोस्ट्स के लिए फीस 500 रुपये है। वहीं ग्रेड S-1 पदों के लिए फीस 300 रुपये तय की गई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें नौकरी, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।