हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

MP Constable recruitment 2023: कांस्टेबल के 7090 पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक, जल्द ऐसे करें अप्लाई

विज्ञापन

MPPEB MP Police Recruitment 2023: सरकारी नौकरी की चाह रख रहे उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा कांस्टेबल के 7090 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 10 जुलाई को समाप्त कर दिए जाएंगे। उम्मीदवार esb.mp.gov.in पर अपने फॉर्म जमा कर सकते हैं। 25 जून से 15 जुलाई के बीच फॉर्म में बदलाव किया जा सकेगा।

इस भर्ती अभियान के लिए ऑनलाइन लिखित परीक्षा 12 अगस्त को राज्य के 13 जिलों में आयोजित की जाएगी। आवेदन शुल्क अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ₹500 और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ₹250 है।

और पढ़िए –  UPSSSC Recruitment 2023: यूपीएसएसएससी प्रवर्तन कांस्टेबल भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, अप्लाई करने के लिए यहां देखें प्रोसेस

विज्ञापन

जानें क्या होनी चाहिए योग्यता

योग्यता की बात करें तो कांस्टेबल जीडी में जनरल, एससी व ओबीसी उम्मीदवारों का 10वीं पास होना और एसटी वर्ग के लिए 8वीं पास होना अनिवार्य है। कांस्टेबल रेडियो ऑपरेटर के पद पर आवेदन के लिए सभी वर्गों के लिए योग्यता 12वीं पास है।

इसके अलावा उनके पास किसी भी पॉलिटेक्निक या आईटीआई से इलेक्ट्रॉनिक्स/ इलेक्ट्रिकल्स और हार्डवेयर, कंप्यूटर हार्डवेयर (कंप्यूटर एप्लीकेशन नहीं) टेलीकम्युनिकेशन, इंस्ट्रयूमेंट मैकेनिक या आईटी इंजीनियरिंग में 2 साल का डिप्लोमा कोर्स होना चाहिए। इन पदों के लिए पहले चरम में ही अलग से तकनीकी परीक्षा ली जाएगी। जो पहले चरण लिखित परीक्षा के अलावा होगी।

विज्ञापन

रिक्ति विवरण

कुल 7090 एमपी पुलिस कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) रिक्तियां हैं जिनके लिए यह भर्ती अभियान चलाया जा रहा है।

कांस्टेबल जनरल ड्यूटी – विशेष सशस्त्र बल के लिए- 2646 पद
कांस्टेबल जनरल ड्यूटी – विशेष सशस्त्र बल को छोड़कर – 4444
कांस्टेबल जनरल ड्यूटी रेडियो ऑपरेटर – 321 पद
कांस्टेबल जनरल ड्यूटी (विशेष सशस्त्र बल) रिक्तियां केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए हैं।

विज्ञापन

और पढ़िए –  Army Recruitment 2023: NCC उम्मीवारों के लिए भारतीय सेना में नौकरी पाने निकला का शानदार मौका, जानें कैसे करे अप्लाई

आयु सीमा

भर्ती के लिए 18-36 वर्ष तक के उम्मीदवार फॉर्म भर सकते हैं। इसमें राज्य के EWS वर्गों को 3 वर्ष की, महिला उम्मीदवारों को 6 वर्ष की एवं एमपी के एससी, एसटी ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को भी 3 वर्ष की छूट दी जाएगी।

विज्ञापन

सैलरी

पदों पर चयन होने के बाद उम्मीदवारों को 19,500 रुपए से लेकर 62,000 रुपए प्रतिमाह वेतनमान दिया जाएगा। इसके अलावा भर्ती का नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

MP Police Constable Recruitment 2023 Notification

विज्ञापन

MP Police Constable Recruitment 2023: आवेदन की डायरेक्ट लिंक

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola