हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

MPPEB Group 5 recruitment 2023: स्टाफ नर्स के 4792 पदों पर निकली बंपर भर्तियां, जानें योग्यता समेत जरूरी डिटेल्स

विज्ञापन
MPPEB Group 5 recruitment 2023

MPPEB Staff Nurse Recruitment 2023: मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड (MPPEB) ने ग्रुप 5 रिक्रूटमेंट के तहत निकली स्टाफ नर्स की 4700 से अधिक वैकेंसी के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इसके लिए कैंडिडेट्स को मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है – esb.mp.gov.in. किसी और माध्यम से किए गए आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।

इन पदों के लिए आवेदन 15 मार्च 2023 से शुरू हो चुके हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर विजिट कर 29 मार्च 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। ग्रुप 5 की भर्ती परीक्षा 17 जून को आयोजित की जाएगी।

आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक

जानें योग्यता

एमपीपीईबी ग्रुप 5 पदों के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास और संबंधित क्षेत्र में डिग्री/डिप्लोमा होना चाहिए। एमपीपीईबी चयन के लिए एक लिखित परीक्षा आयोजित करेगा। जिसके बाद चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

रिक्ति विवरण

यह भर्ती अभियान 4792 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है, जिनमें से 3054 नई रिक्तियां हैं और 1738 बैकलॉग रिक्तियां हैं।

आयु सीमा

उम्मीदवार की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क

एमपीपीईबी ग्रुप 5 परीक्षा 2023 के लिए आवेदन शुल्क अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये देना होगा, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये देना होगा।

MPPEB Group 5 recruitment 2023: ऐसे करें डाउनलोड

  • MPPEB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • ग्रुप 5 एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन के साथ आगे बढ़ें।
  • आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें