MP Police Constable Recruitment 2023: कर्मचारी चयन बोर्ड मध्य प्रदेश (ESB MP) राज्य पुलिस बल में 7090 कांस्टेबल पदों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज, 10 जुलाई को बंद कर देगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार अपना फॉर्म esb.mp.gov.in पर जमा कर सकते हैं।
वैकेंसी डिटेल्स
- कुल 7090 एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी) रिक्तियां हैं जिनके लिए यह भर्ती अभियान चलाया जा रहा है।
- कॉन्स्टेबल जनरल ड्यूटी – विशेष सशस्त्र बलों के लिए – 2646 पद
- कॉन्स्टेबल जनरल ड्यूटी – विशेष सशस्त्र बलों को छोड़कर – 4444
- कॉन्स्टेबल जनरल ड्यूटी रेडियो ऑपरेटर – 321 पद
- कॉन्स्टेबल जनरल ड्यूटी (विशेष सशस्त्र बल) रिक्तियां केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए हैं।
MP Police Constable Recruitment 2023 Notification
आवेदन शुल्क
आवेदन करने के लिए जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 500 रुपये शुल्क देना होगा वहीं आरक्षित श्रेणी के लिए शुल्क 250 रुपये है। आवेदन करने और फॉर्म भरने से पहले डिटेल पता कर लें उसके बाद ही अप्लाई करें।
जानें योग्यता
इन पद के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं। जहां तक आयु सीमा की बात है तो 18 से 28 साल के कैंडिडेट्स आवेदन के पात्र हैं। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से मध्य प्रदेश पुलिस में कॉन्सटेबल के कुल 7090 पद पर भर्ती होगी।
जानें सिलेक्शन प्रोसेस
पुलिस कॉन्सटेबल के इन पद पर सेलेक्शन कई चरण की परीक्षा पास करने के बाद होगा। सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित होगी, उसके बाद फिजिकल एफिशियेंसी टेस्ट यानी पीईटी होगा और अंत में मेडिकल एग्जामिनेशन लिया जाएगा। सभी चरण पास करने वाले कैंडिडेट्स का चयन ही अंतिम होगा।
लिखित परीक्षा में मल्टीपल च्वॉइस क्वैश्चंस आएंगे। पीईटी में 100 मीटर, 800 मीटर की रेस और लांग जंप करायी जाएगी। इसके बाद मेडिकल एग्जामिनेशन से कैंडिडेट्स की फिजिकल फिटनेस को चेक किया जाएगा।
सैलरी
पदों पर चयन के बाद अभ्यर्थियों को 19,500 रुपये से लेकर 62,000 रुपये प्रति माह तक वेतनमान दिया जाएगा।
संबंधित खबरें
यूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
2 days agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
2 days agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
3 days agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
4 days agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
4 days agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
4 days agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
4 days agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
6 days agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines