Niharika Gupta
Read More
LIC ADO Recruitment 2023: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने आज अपरेंटिस डेवलपमेंट ऑफिसर (ADO) भर्ती परीक्षा 2023 को स्थगित कर दिया।
परीक्षा 8 अप्रैल को होने वाली थी जो अब स्थगित हो गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- licindia.in पर नोटिस देख सकते हैं। एलआईसी एडीओ परीक्षा 23 अप्रैल को होगी। आवेदन जारी है और आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 फरवरी है।
इस भर्ती अभियान के जरिए एलआईसी (LIC) में एडीओ के 9,394 पद को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए प्रारंभिक लिखित परीक्षा 12 मार्च को आयोजित होगी। जबकि एडमिट कार्ड 4 मार्च 2023 को जारी किए जाएंगे। इन पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 21 से 30 साल के मध्य होनी चाहिए।
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का इन पद पर चयन ऑनलाइन टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। उम्मीदवारों को शुल्क के तौर पर 750 रुपये अदा करने होंगे। जबकि एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 100 रुपये है। अभ्यर्थी आवेदन शुल्क का भुगतान भुगतान डेबिट कार्ड , क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग,कैश कार्ड/मोबाइल वॉलेट आदि का उपयोग कर कर सकते हैं।
और पढ़िए –SSC CHSL 2023: सीएचएसएल टियर 1 और सीजीएल टियर 2 परीक्षा का शेड्यूल जारी, यहां देखें डिटेल्स
न्यूज 24 पर पढ़ें नौकरी, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।