Niharika Gupta
Read More
LIC AAO Prelims Call Letter 2023: भारतीय जीवन बीमा निगम जल्द ही एलआईसी एएओ (LIC AAO) प्रीलिम्स कॉल लेटर 2023 जारी करेगा। एफ सहायक प्रशासनिक अधिकारी (जनरलिस्ट) प्रारंभिक परीक्षा के एडमिट कार्ड एलआईसी की आधिकारिक साइट licindia.in पर उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध होंगे।
नोटिफिकेशन के अनुसार, ऑनलाइन परीक्षा के लिए कॉल लेटर परीक्षा से 7 से 10 दिन पहले उपलब्ध होगा। प्रारंभिक परीक्षा 17 और 20 फरवरी, 2023 को आयोजित की जाएगी। मुख्य परीक्षा 18 मार्च, 2023 को आयोजित की जाएगी।
प्रीलिम्स परीक्षा में तीन खंड शामिल होंगे- रीज़निंग एबिलिटी, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और अंग्रेजी भाषा। प्रश्नों की संख्या 100 है और अधिकतम अंक 70 हैं। परीक्षा की अवधि 1 घंटा है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
और पढ़िए – LIC ADO Recruitment 2023: एलआईसी एडीओ मुख्य परीक्षा स्थगित, यहां देखें नया शेड्यूल
न्यूज 24 पर पढ़ें नौकरी, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।