हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

LIC AAO Prelims Call Letter 2023: एलआईसी एएओ प्रीलिम्स परीक्षा के एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी, यहां चेक करें जरूरी डिटेल्स

विज्ञापन
LIC AAO Recruitment 2023

LIC AAO Prelims Call Letter 2023: भारतीय जीवन बीमा निगम जल्द ही एलआईसी एएओ (LIC AAO) प्रीलिम्स कॉल लेटर 2023 जारी करेगा। एफ सहायक प्रशासनिक अधिकारी (जनरलिस्ट) प्रारंभिक परीक्षा के एडमिट कार्ड एलआईसी की आधिकारिक साइट licindia.in पर उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध होंगे।

LIC AAO Prelims Exam Date 2023

नोटिफिकेशन के अनुसार, ऑनलाइन परीक्षा के लिए कॉल लेटर परीक्षा से 7 से 10 दिन पहले उपलब्ध होगा। प्रारंभिक परीक्षा 17 और 20 फरवरी, 2023 को आयोजित की जाएगी। मुख्य परीक्षा 18 मार्च, 2023 को आयोजित की जाएगी।

प्रीलिम्स परीक्षा में तीन खंड शामिल होंगे- रीज़निंग एबिलिटी, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और अंग्रेजी भाषा। प्रश्नों की संख्या 100 है और अधिकतम अंक 70 हैं। परीक्षा की अवधि 1 घंटा है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

और पढ़िए – LIC ADO Recruitment 2023: एलआईसी एडीओ मुख्य परीक्षा स्थगित, यहां देखें नया शेड्यूल

LIC AAO Prelims Call Letter 2023: एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

  • एलआईसी की आधिकारिक साइट licindia.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध करियर लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को एलआईसी एएओ प्रीलिम्स कॉल लेटर 2023 लिंक मिलेगा।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर जारी हो जाएगा।
  • एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें।
  • आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

और पढ़िए – नौकरी से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें