Niharika Gupta
Read More
KVS Teacher Admit Card 2022: केन्द्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने 9 मार्च, 2023 को री-एग्जाम के लिए केवीएस शिक्षक प्रवेश पत्र 2022 जारी किया है। जो उम्मीदवार री-एग्जाम के लिए उपस्थित होंगे, वे केवीएस की आधिकारिक साइट kvsangathan.nic.in के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, मुजफ्फरपुर डिजिटल सेंटर, बरिया रोड, दादर, अहियापुर, मुजफ्फरपुर बिहार सहित कुछ केंद्रों में 28 फरवरी को आयोजित प्राथमिक शिक्षक के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा रद्द कर दी गई थी। इन केंद्रों में दोबारा परीक्षा 11 मार्च 2023 को कराई जाएगी।
उम्मीदवार जो री-एग्जाम के लिए उपस्थित होंगे, वे अपना नया प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं और निर्धारित परीक्षा केंद्र पर परीक्षा में उपस्थित हो सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए इन स्टेप्स से चेक कर सकते हैं।
केवीएस शिक्षक एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक
न्यूज 24 पर पढ़ें नौकरी, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।