हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Job Interview Tips: पहली बार में मिलेगी नौकरी! इंटरव्यू से पहले जान लें कैसे करें तैयारी?

विज्ञापन

Job Interview Tips: आज हम आपको जॉब इंटरव्यू से जुड़े उन सभी सवालों के जवाब देने जा रहे है। जिनकी मदद से आप बड़ी आसानी के साथ किसी भी जॉब इंटरव्यू को पास कर सकते है और एक अच्छी जॉब पाकर अपना करियर बना सकते है। जॉब इंटरव्यू से जुड़े इन टिप्स को उन सभी लोगों को जानना चाहिए जो जॉब ढूंढ रहे है या जिनका जॉब इंटरव्यू होने जा रहा है। अपने रिज्यूमे की एक कॉपी अपने पास जरूर रखें।

इंटरव्यू में सबसे पहले क्या पूछा जाता है?

अपने बारे में बताएं? ये प्रश्न इंटरव्यू के दौरान पूछा जाने वाला सबसे पहला प्रश्न होता है, जो कि अधिकारी के सामने आपकी अच्छी या बुरी छवि बनाने के लिए काफी होता है।

सही रिज्यूमे का होना

इंटरव्यू में अपना रिज्यूमे आकर्षित रखें। रिज्यूमे कि सभी अशुद्धियों‌ को चेक करके सही कर लें और रिज्यूमे में कभी भी अपनी गलत जानकारियों को साझा ना करें। सही रिज्यूमे के साथ इंटरव्यू देने जाये।

ये भी पढ़ें- Mutual Fund SIP: बच्चे की हायर एजुकेशन की टेंशन से हो जाएंगे फ्री, 4 हजार रुपये से ऐसे जोड़ें 40 लाख रुपये!

सही फील्ड का चयन करें

इंटरव्यू देने से पहले अपने सही फील्ड का चयन करें जिसमें आपकी रूचि हो और आप को जिन कामों की जानकारी हो उसे ही अपने करियर में आगे ले जाये।

इंटरव्यू में पूछे जाने वाले प्रश्न और उत्तर की तैयारी करें

इंटरव्यू में पूछे जाने वाले सभी प्रश्नों के उत्तर कि तैयारी पहले से करके जाए और जरूरी है कि आप ज्यादा समय न लेते हुए अपने बारे में सिर्फ महत्वपूर्ण बातों को ही बोले। जैसे अपना नाम, आपका पता, आपकी शिक्षा कहां से हुई और आपने कहां तक की पढ़ाई की है।

कपड़ों और अपनी बॉडी लैंग्वेज का रखें नजर

इंटरव्यू के लिए जाते वक्त प्रोफेशनल और हल्के रंगों व कपड़ों का चुनाव करना चाहिए। इस बात का भी ध्यान रखें कि कपड़े आपके प्रोफेशन के अनुरूप हों। जहां पुरुष उम्मीदवारों को इंटरव्यू के दौरान फॉर्मल शर्ट और पैंट / ट्राउजर पहनना चाहिए, वहीं महिला उम्मीदवार सूट, साड़ी, ड्रेस, पैंट सूट पहन सकती हैं। अपने हाव-भावों को सामान्य रखें और आई कांटेक्ट के साथ बातचीत करें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें