बीते कुछ सालों में टेक्नोलॉजी ने देश में लगभग हर सेक्टर को प्रभावित किया है, जिससे जॉब्स में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हाल में आई एक रिपोर्ट के हिसाब से देश में व्हाइट-कॉलर जॉब में जनवरी 2025 में 32% की सालाना वृद्धि देखी गई है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस बढ़ोतरी में सेमीकंडक्टर्स, एनर्जी, मैन्युफैक्चरिंग जैसे सेक्टर शामिल हैं। Foundit Insights Tracker की लेटेस्ट रिपोर्ट के हिसाब से इस उछाल का कारण बढ़ती उपभोक्ता मांग, केंद्रीय बजट 2025-26 की स्ट्रेटजी और सस्टेनेबिलिटी है।
ग्रीन जॉब्स में 41% की बढ़ोतरी
रिपोर्ट में बताया गया कि ग्रीन जॉब्स की मांग में पिछले दो सालों में 41% की बढ़ोतरी देखी गई है। इसका कारण क्लीन एनर्जी इनिशिएटिव का एक्सटेंशन और ग्लोबल नेट-जीरो लक्ष्यों की दिशा में बढ़ती प्रतिबद्धता है। बेंगलुरु, दिल्ली और पुणे इस क्षेत्र के मेन हब के रूप में उभरे हैं, जहां एनर्जी ऑडिटिंग और सस्टेनेबिलिटी स्ट्रैटजी में एक्सपर्ट लोगों की मांग तेजी से बढ़ रही है। रिपोर्ट की मानें तो 2025 में ग्रीन जॉब्स में 11% और वृद्धि होने की संभावना है। रिन्यूवल एनर्जी, इलेक्ट्रिक वाहन (EVs) और ग्रीन हाइड्रोजन प्रोजेक्ट की तेजी से बढ़ती मांग इसे और आगे बढ़ाएगी।
Foundit के मुख्य रेवेन्यू और डेवलपमेंट ऑफिसर प्रणय काले ने कहा कि भारत का नौकरी बाजार मजबूती से आगे बढ़ रहा है। इस कारण यात्रा, रिटेल और ग्रीन जॉब्स जैसे सेक्टर में लगातार वृद्धि देखी जा रही है, जिससे इंडस्ट्री की प्राथमिकताओं और व्यापारिक विश्वास का संकेत मिलता है।
ट्रैवल एंड टूरिज्म सेक्टर में 17% की बढ़ोतरी
ट्रैवल एंड टूरिज्म सेक्टर में जनवरी 2025 में 17% की वृद्धि दर्ज की गई है। इसका मेन कारण उपभोक्ता मांग में तेजी और सरकार की पहल हैं, जिससे सेक्टर को बढ़ोतरी मिली। एविएशन, लग्जरी टूरिज्म और ईको-टूरिज्म में नए रोजगार के अवसर सामने आ रहे हैं, जिनमें AI-ड्रिवन ट्रैवल टेक्नोलॉजी से जुड़ी रोल्स और नौकरियां शामिल हैं।
रिटेल सेक्टर में 24% की बढ़ोतरी
रिटेल सेक्टर में भी सालाना 24% की बढ़ोतरी हुई है, जिसका श्रेय उपभोक्ता खर्च में बढ़ोतरी और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को जाता है। इस वजह से सप्लाई चेन मैनेजमेंट, ग्राहक अनुभव और AI-ड्रिवन रिटेल एनालिटिक्स में अच्छे प्रोफेशनल की मांग बढ़ रही है।
यह भी पढ़ें – पंजाब सरकार ने युवाओं को दी खुशखबरी, इतने पदों पर नौकरियों को मंजूरी, कैबिनेट मीटिंग में लिए ये फैसले
संबंधित खबरें
ग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
20 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
1 day agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
2 days agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
2 days agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
3 days agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
3 days agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
4 days agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
5 days agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines