Central Railway Recruitment 2022: मध्य रेलवे (Central Railway) ने अपरेंटिस पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवार जो पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आरआरसी सीआर की आधिकारिक साइट rrccr.com के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 15 दिसंबर, 2022 खुल गई है और 15 जनवरी, 2023 को बंद होगी। सेंट्रल रेलव ने अप्रेंटिस के कुल 2422 पदों पर भर्ती निकाली हैं।
वेकेंसी की डिटेल (Vacancy Details)
- मुंबई कलस्टर (MMCT): 1659 पद
- भुसावल क्लस्टरः 418 पद
- पुणे क्लस्टरः 152 पद
- नागपुर क्लस्टरः 114 पद
- सोलापुर क्लस्टरः 79 पद
अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता
सेंट्रल रेलवे के इन सभी पदों के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 50 प्रतिशत अंकों के साथ10वीं की परीक्षा पास या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट या नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग या नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग या स्टेट काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग में प्रोविजनल सर्टिफिकेट होना चाहिए।
आयुसीमा
इन पदों पर आवेदन कर रहे उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 15 साल और अधिकतम आयु 24 साल तय की गई है।
आवेदन शुल्क
जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। इसके अलावा महिला उम्मीदवारों समेत अन्य वर्गों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।
Central Railway Recruitment: ऐसे करें अप्लाई
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrccr.com पर जाएं।
- होम पेज पर अप्रेंटिस पदों के तहत ऑनलाइन आवेदन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें।
- फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।
उम्मीदवारों का चयन?
उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। मेरिट लिस्ट 10वीं में प्राप्त अंकों के साथ ट्रेड में आईटीआई अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
संबंधित खबरें
CBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
2 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
5 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
22 hrs agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
1 day agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
4 days agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
5 days agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
5 days agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
6 days agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
7 days agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines