Niharika Gupta
Read More
BPSC Head Teacher Recruitment 2022: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने प्राथमिक विद्यालय लिखित परीक्षा में प्रधानाध्यापक पद के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। हेड टीचर के कुल 40,506 रिक्त पदों को भरने के लिए बीपीएससी भर्ती अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें से 13,761 पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।
बीपीएससी की प्रधान शिक्षक भर्ती परीक्षा गुरुवार, 22 दिसंबर, 2022 को आयोजित की जानी है। आयोग की ओर से परीक्षा के प्रवेश-पत्र और परीक्षा का कार्यक्रम भी जारी कर दिए गए हैं। इसके साथ ही बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से परीक्षा पैटर्न की जानकारी भी दी गई है।
आयोग की ओर से परीक्षा के प्रवेश-पत्र और परीक्षा का कार्यक्रम भी जारी कर दिए गए हैं। बीपीएससी की प्रधान शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले उम्मीदवार बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की आधिकारिक वेबसाइट से अपने प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
प्रधान शिक्षक भर्ती परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रश्नों पर आधारित होगी। परीक्षा का समय दोपहर 12 बजे से दोपहर दो बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए बिहार के 13 जिला मुख्यालयों में पर परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। इनमें से 75 अंक के 75 प्रश्न सामान्य अध्ययन विषय से पूछे जाएंगे। जबकि 75 अंक के 75 प्रश्न डीएलएड विषय से संबंधित होंगे। बहुविकल्पीय परीक्षा ओएमआर शीट पर आयोजित की जाएगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें नौकरी, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।