Railway Recruitment 2022: रेलवे में 10वीं पास के लिए बंपर भर्तियां, लाखों में होगी सैलरी, जल्द करें अप्लाई
Edited By Niharika Gupta

Railway Recruitment 2022
Edited By Niharika Gupta

Railway Recruitment 2022
Central Railway Recruitment 2022: मध्य रेलवे (Central Railway) ने अपरेंटिस पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवार जो पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आरआरसी सीआर की आधिकारिक साइट rrccr.com के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 15 दिसंबर, 2022 खुल गई है और 15 जनवरी, 2023 को बंद होगी। सेंट्रल रेलव ने अप्रेंटिस के कुल 2422 पदों पर भर्ती निकाली हैं।
अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
सेंट्रल रेलवे के इन सभी पदों के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 50 प्रतिशत अंकों के साथ10वीं की परीक्षा पास या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट या नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग या नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग या स्टेट काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग में प्रोविजनल सर्टिफिकेट होना चाहिए।
इन पदों पर आवेदन कर रहे उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 15 साल और अधिकतम आयु 24 साल तय की गई है।
जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। इसके अलावा महिला उम्मीदवारों समेत अन्य वर्गों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।
उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। मेरिट लिस्ट 10वीं में प्राप्त अंकों के साथ ट्रेड में आईटीआई अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: