Jio Job Vacancy: मशहूर टेलीकॉम कंपनी जियो ने बड़ी संख्या में लोगों के लिए भर्ती निकाली है। वैसे तो यह जॉब सॉफ्टवेयर इंजीनियर के लिए है। सभी पदों के लिए अलग-अलग तरह के अनुभव की मांग की गई है। फ्रेशर्स भी इस जॉब के लिए आवेदन कर सकते हैं। जॉब की लोकेशन मुंबई और बेंगलुरु है। वहीं जियो और उसकी सर्विस की समझ रखने वालों को प्राथमिकता मिल सकती है। योग्यता प्राप्त फ्रेशर्स के लिए किसी मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने का यह सुनहरा मौका हो सकता है।
कैसे करें अप्लाई?
दरअसल जियो अब जल्द ही AI की दुनिया में कदम रखने वाला है। इसके लिए जियो ने कई पदों पर भर्तियां निकाली हैं। अप्लाई करने के लिए आपको जियो करियर (Jio Career) के औपचारिक पेज पर जाना होगा। यहां Jio Opportunities पर क्लिक करके Apply Now का बटन दबाएं और मांगी गई सभी जानकारियां भरकर Submit पर क्लिक कर दें।
यह भी पढ़ें- Jio के इस सस्ते रिचार्ज प्लान के सामने Airtel और Vi के छूटते हैं पसीने! मिलते हैं ढेरों बेनिफिट्स
सॉफ्टवेयर इंजीनियर – मुंबई
इस पोस्ट के लिए अप्लाई करने वाले आवेदनकर्ता के पास B.E या B.Tech की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अलावा MCA एक प्लस पॉइंट हो सकता है। साथ ही आवेदनकर्ता को सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में 4-8 साल का अनुभव होना चाहिए।
DevOps इंजीनियर – मुंबई
इसके लिए आवेदनकर्ता के पास B.E या B.Tech में से किसी एक की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही M.Tech, ME या MBA की डिग्री होना भी अनिवार्य है। आवेदनकर्ता को 5-8 साल का एक्सपीरियंस हो और DevOps की समझ होनी चाहिए।
सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर – बेंगलुरु
इस पोस्ट के लिए अप्लाई करने वाले आवेदनकर्ता के पास B.Tech और BE की डिग्री हो। 2-4 साल के एक्सपीरियंस के साथ कंप्यूटर एप्लीकेशन में मास्टर्स होना जरूरी है।
सीनियर इंजीनियर डिवाइस- बेंगलुरु
इस पोस्ट के लिए B.E या B.Tech होने के साथ-साथ ME, M.Tech और MS की डिग्री होना अनिवार्य है। फ्रेशर्स भी इस पोस्ट के लिए आवेदन भर सकते हैं। आवेदनकर्ता को 0-2 साल का अनुभव होना चाहिए।
सॉफ्टवेयर डेवलपर – बेंगलुरु
इस पोस्ट के लिए आवेदन करने वाले B.E, B.Tech की डिग्री के साथ MCA की डिग्री होना भी अनिवार्य है। इसके अलावा आवेदनकर्ता को 4-12 साल का अनुभव होना चाहिए।
यह भी पढ़ें- पुराना आईफोन है और IPhone 16 लेना चाहते हैं? जानें किस मॉडल पर कितना एक्सचेंज ऑफर दे रहा Apple
संबंधित खबरें
महिलाएं पुरुषों के मुकाबले कितना खर्च करती हैं? सर्वे में आया बड़ा अंतर
1 day agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
2 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
8 days agoमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
8 days agoराष्ट्रपति भवन में कैसे मिलती है नौकरी? जानें सीधी भर्ती और चयन का तरीका
14 days agoSBI में निकली 98 लाख तक के पैकेज वाली नौकरियां, नहीं होगी लिखित परीक्षा
16 days agoयूपी फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा शहर की जानकारी जारी, upsssc.gov.in करें डाउनलोड
18 days agoबैंक में बनना चाहते हैं अफसर? जानें योग्यता, परीक्षा और सेलेक्शन की डिटेल
18 days agoमहिलाएं कहां सबसे ज्यादा कर रही हैं काम? सामने आए आंकड़ों ने किया हैरान
19 days agoजारी हुआ अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र का रिजल्ट, यहां से करें डाउनलोड
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines