ITBP Head Constable recruitment 2022: भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) ने हेड कांस्टेबल (ड्रेसर पशु चिकित्सा) के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार 17 नवंबर तक आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर रिक्त पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 40 पदों को भरा जाएगा। इनमें से 34 रिक्तियां पुरुष उम्मीदवारों के लिए हैं और 6 महिला उम्मीदवारों के लिए है।
ITBP Head Constable Recruitment Notification
महत्वपूर्ण तिथियां
- ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 19 अक्टूबर
- ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 17 नवंबर
रिक्ति विवरण
कुल पदों की संख्या- 40
योग्यता मानदंड
उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं पास होना चाहिए। साथ ही पारा वेटरनरी कोर्स या एक साल का वेटरनरी थेरेपेटिक में डिप्लोमा होना चाहिए।
आयुसीमा
उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क
यूआर / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / महिला / भूतपूर्व सैनिक श्रेणी के उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है।
ITBP Head Constable recruitment 2022: इन स्टेप्स से करें अप्लाई
- ITBP की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाएं।
- फिर ‘नए उपयोगकर्ता पंजीकरण’ पर जाएं और पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें।
- इसके बाद क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉगिन करें और पद के लिए आवेदन करें।
- आवेदन भरें, दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और जमा करें।
- फॉर्म डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।
चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया में शामिल होंगे: चरण 1- पीईटी / पीएसटी, चरण 2- लिखित परीक्षा, चरण 3- दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा।
अभी पढ़ें – नौकरी से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
यूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
2 days agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
2 days agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
3 days agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
4 days agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
4 days agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
4 days agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
5 days agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
6 days agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines