हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

ITBP Recruitment 2022: 10वीं पास युवाओं के लिए निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

विज्ञापन
ITBP Recruitment 2022

ITBP Recruitment 2022: सरकारी नौकरी की चाह रख रहे उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल इंडो ताइवान बॉर्डर पुलिस (ITBP) ने असिस्टेंट कमांडेंट ट्रांसपोर्ट के पद पर भर्ती निकाली है। इन पदों पर आवेदन 11 अगस्त 2022 से शुरू होंगे। आवेदन की आखिरी तारीख 9 सितंबर 2022 है। इसे लेकर आईटीबीपी ने गुरुवार को नोटिफिकेशन जारी किया है।

इन पदों पर जिन भी उम्मीदवारों को आवेदन करना है वे आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर 10वीं पास भी अप्लाई कर सकते हैं।

ITBP Recruitment 2022: ये हैं मुख्य तारीखें

– आवेदन शुरू होने की तारीख – 11 अगस्त 2022

– आवेदन की आखिरी तारीख – 9 सितंबर 2022

पदों की संख्या (no of posts)

कुल पद – 37

– पुरुष – 32

-महिला – 5

योग्यता (eligibility)

– इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरुरी है।

– उम्मीदवार के पास सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा भी होना चाहिए।

आयु सीमा (age limit)

– इस पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क (application fees)

जनरल – 400
एससी/ एसटी – कोई शुल्क नहीं

कैसे करें आवेदन (how to apply )

इन पदों पर आवेदन के लिए यहां क्लिक करें

आधिकारिक नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें