ISRO Recruitment 2023: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने साइंटिस्ट/इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार इसरो की आधिकारिक साइट isro.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इसरो साइंटिस्ट या इंजीनियर भर्ती 2023 के ऑनलाइन आवेदन 25 मई 2023 से शुरू हो चुके हैं। योग्य उम्मीदवार 14 जून तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती अभियान संगठन में 303 पदों को भरेगा।
ISRO Recruitment 2023 Notification
वैकेंसी डिटेल
- वैज्ञानिक/इंजीनियर ‘एससी’ (इलेक्ट्रॉनिक्स): 90 पद
- वैज्ञानिक/इंजीनियर ‘एससी’ (मैकेनिकल): 163 पद
- वैज्ञानिक/इंजीनियर ‘एससी’ (कंप्यूटर विज्ञान): 47 पद
- वैज्ञानिक/इंजीनियर ‘एससी’ (इलेक्ट्रॉनिक्स) – स्वायत्त निकाय – पीआरएल: 2 पद
- वैज्ञानिक/इंजीनियर ‘एससी’ (कंप्यूटर विज्ञान) – स्वायत्त निकाय – पीआरएल: 1 पद
जानें कौन कर सकता है अप्लाई
इन पद पर आवेदन करने के लिए योग्यता पद के मुताबिक है जिसका डिटेल आप आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। मोटे तौर पर ये समझ लें कि इंजीनियरिंग की संबंधित ब्रांच में कम से कम 65 प्रतिशत अंकों के साथ बीई या बीटेक या इसके समकक्ष डिग्री लिए कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं। ऐसे ही पद के हिसाब से संबंधित ब्रांच में डिग्री होनी चाहिए।
ऐसे होगा सिलेक्शन
इन पद पर कैंडिडेट्स का सेलेक्शन लिखित परीक्षा के माध्यम से होगा। परीक्षा का आयोजन इन 11 जगहों पर किया जाएगा – अहमदाबाद, बेंगलुरु, भोपाल, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नई दिल्ली और तिरुवनंतपुरम। इनके लिए कॉल लेटर कैंडिडेट्स की रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भेजा जाएगा।
आवेदन शुल्क
इन पद पर आवेदन करने के लिए शुल्क 250 रुपये है। जो एक से ज्यादा पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन्हें हर पद के लिए अलग-अलग शुल्क देना होगा। पेमेंट कर सकते हैं या ऑफलाइन पेमेंट के लिए एसबीआई की नजदीकी शाखा पर जा सकते हैं।
संबंधित खबरें
CBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
6 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
9 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
1 day agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
1 day agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
4 days agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
5 days agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
5 days agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
7 days agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
7 days agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines