ISRO Recruitment 2023: साइंटिस्ट और इंजीनियर पदों पर निकली बंपर भर्तियां, अप्लाई करने के लिए यहां चेक करें डिटेल्स
Edited By Niharika Gupta

ISRO Recruitment 2023
Edited By Niharika Gupta

ISRO Recruitment 2023
ISRO Recruitment 2023: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने साइंटिस्ट/इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार इसरो की आधिकारिक साइट isro.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इसरो साइंटिस्ट या इंजीनियर भर्ती 2023 के ऑनलाइन आवेदन 25 मई 2023 से शुरू हो चुके हैं। योग्य उम्मीदवार 14 जून तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती अभियान संगठन में 303 पदों को भरेगा।
इन पद पर आवेदन करने के लिए योग्यता पद के मुताबिक है जिसका डिटेल आप आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। मोटे तौर पर ये समझ लें कि इंजीनियरिंग की संबंधित ब्रांच में कम से कम 65 प्रतिशत अंकों के साथ बीई या बीटेक या इसके समकक्ष डिग्री लिए कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं। ऐसे ही पद के हिसाब से संबंधित ब्रांच में डिग्री होनी चाहिए।
इन पद पर कैंडिडेट्स का सेलेक्शन लिखित परीक्षा के माध्यम से होगा। परीक्षा का आयोजन इन 11 जगहों पर किया जाएगा – अहमदाबाद, बेंगलुरु, भोपाल, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नई दिल्ली और तिरुवनंतपुरम। इनके लिए कॉल लेटर कैंडिडेट्स की रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भेजा जाएगा।
इन पद पर आवेदन करने के लिए शुल्क 250 रुपये है। जो एक से ज्यादा पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन्हें हर पद के लिए अलग-अलग शुल्क देना होगा। पेमेंट कर सकते हैं या ऑफलाइन पेमेंट के लिए एसबीआई की नजदीकी शाखा पर जा सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: