हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

IPPB Recruitment 2023: एग्जीक्यूटिव के पद पर निकली भर्तियां, यहां Direct Link से करें अप्लाई

विज्ञापन
IPPB Recruitment 2023

IPPB Recruitment 2023: इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (IPPB) ने एग्जीक्यूटिव के पद पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 1 मार्च, 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट ippbonline.com पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

IPPB Recruitment 2023 Notification PDF Link

Direct Link to apply 

पद के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 फरवरी, 2023 तक है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वह भर्ती से जुड़ी जानकारी पढ़ लें, उसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू करें।

वैकेंसी डिटेल्स

  • जूनियर एसोसिएट (आईटी): 15 पद
  • असिस्टेंट मैनेजर (आईटी): 10 पद
  • मैनेजर (आईटी): 9 पद
  • सीनियर मैनेजर (आईटी): 5 पद
  • चीफ मैनेजर (आईटी): 2 पद

जानें योग्यता

जो उम्मीदवार पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें बता दें, हर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें।

जानें सिलेक्शन प्रोसेस

सिलेक्शन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। हालांकि, बैंक इंटरव्यू के अलावा असेसमेंट, ग्रुप डिस्कशन या ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करने का अधिकार भी रखता है। परीक्षा कब होगी, इसके बारे में जल्द ही सूचित किया जाएगा।

जानें आवेदन शुल्क

इन पदों के लिए परीक्षा शुल्क ₹50 है। इसके अलावा, ₹ 450 का भर्ती प्रसंस्करण शुल्क है।

ऐसे करें आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार जो एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया पूरा करते हैं, वे आवेदन की स्कैन की गई कॉपी के साथ एक ईमेल  careers@ibbponline.in भेज सकते हैं। बता दें, उम्मीदवार 28 फरवरी से पहले आवेदन कर लें। इस तारीख के बाद किसी के आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें