IPPB IT Officer Recruitment 2023: इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक, (IPPB) ने इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी ऑफिसर पदों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
योग्य उम्मीदवार आईपीपीबी की आधिकारिक साइट ippbonline.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 3 जुलाई है। यह भर्ती अभियान संगठन में 43 पदों को भरेगा।
रिक्ति विवरण
- एसोसिएट कंसल्टेंट आईटी: 30 पद
- कंसल्टेंट आईटी: 10 पद
- सीनियर कंसल्टेंट आईटी: 3 पद
सिर्फ ये उम्मीदवार कर सकेंगे अप्लाई
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कंप्यूटर साइंस/आईटी में बीई/बीटेक या एमसीए किया होना चाहिए। अधिक डिटेल्स देखने के लिए नीचे दिए नोटिफिकेशन को चेक कर सकते है।
IPPB IT Officer Recruitment 2023 Notification
चयन प्रक्रिया
सिलेक्शन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। हालांकि, बैंक साक्षात्कार के अलावा मूल्यांकन, समूह चर्चा या ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करने का अधिकार सुरक्षित रखता है। पात्रता मानदंडों को पूरा करने मात्र से कोई उम्मीदवार साक्षात्कार/सामूहिक चर्चा या ऑनलाइन परीक्षा के लिए बुलाए जाने का हकदार नहीं हो जाता है।
आवेदन शुल्क
एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क ₹150/- है और अन्य सभी के लिए ₹750/- है। एक बार आवेदन करने के बाद उसे वापस लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी और एक बार भुगतान किया गया शुल्क किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं किया जाएगा और न ही इसे किसी अन्य भविष्य की चयन प्रक्रिया के लिए आरक्षित रखा जा सकता है।
1 लाख से ऊपर मिलेगी सैलरी
इस भर्ती में चयनित होने पर कैंडिडेट्स को एसोसिएट कंंसल्टेंट ऑफिसर के पद पर 10 लाख रुपए सालाना, कंसल्टेंट के पद पर 15 लाख रुपए सालाना और सीनियर कंसल्टेंट के पद पर सीधे 25 लाख रुपए सालाना का पैकेज मिलेगा। इसलिए आप देर नहीं करें, और जल्दी आवेदन कर दें। इस भर्ती के लिए अप्लाई करने पर एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी के कैंडिडेट्स को 150 रुपए ही फीस भरनी होगी, जबकि अन्य कैटेगिरी के कैंडिडेट्स को 750 रुपए फीस भरनी होगी।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
1 day agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
1 day agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
2 days agoCRPF में 'लांस नायक' और 'नायक' पदों की होगी वापसी, अग्निवीरों के लिए प्लान
6 days agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
10 days agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
11 days agoरेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
15 days agoSSC CHSL का फाइनल रिजल्ट जारी, 3512 कैंडिडेट बने DEO और LDC
15 days agoमहिलाएं पुरुषों के मुकाबले कितना खर्च करती हैं? सर्वे में आया बड़ा अंतर
17 days agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines