हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

IPPB Recruitment 2022: इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में स्केल 2, 3, 4, 5, 6 पदों के लिए निकली बंपर भर्तियां, लाखों में होगी सैलरी, यहां करें अप्लाई

विज्ञापन
IPPB Recruitment 2023

IPPB Recruitment 2022: इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) ने नियमित / अनुबंध के आधार पर स्केल II, III, IV, V और VI रिक्तियों के लिए पात्र और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए आवेदन विंडो 24 सितंबर तक ippbonline.com पर खुली रहेगी।

अप्लाई करने के लिए विभिन्न पदों के लिए पात्रता मानदंड, आयु सीमा आदि अलग-अलग हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए नोटिफिकेशन को पढ़ें।

उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इंटरव्यू के अलावा मूल्यांकन, समूह चर्चा या ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जा सकती है। भर्ती प्रक्रिया के विभिन्न चरणों के लिए क्वालिफिकेशन प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों के परिणाम और अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।

आवेदन शुल्क

इन पदों के लिए आवेदन शुल्क एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए 150 रुपये है। अन्य के लिए आवेदन शुल्क ₹750 है।

जानें सैलरी

  • स्केल 7 पद – 3.5 लाख रुपये प्रतिमाह
  • स्केल 6 पद – 3.13 लाख रुपये प्रतिमाह
  • स्केल 5 पद – 2.53 लाख रुपये प्रतिमाह
  • स्केल 4 पद – 2.13 लाख रुपये प्रतिमाह
  • स्केल 3 पद – 1.79 लाख रुपये प्रतिमाह
  • स्केल 2 पद – 1.41 लाख रुपये प्रतिमाह
  • स्केल 1 पद – 1.12 लाख रुपये प्रतिमाह

IPPB Recruitment 2022: ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

  • इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आइपीपीबी की आधिकारिक वेबसाइट, ippbonline.com पर जाएं।
  • भर्ती सेक्शन में दिए गए लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से भर्ती अधिसूचना डाउनलोड कर सकते हैं और ऑनलाइन आवेदन के पेज पर जा सकते हैं।
  • आवेदन प्रक्रिया के अंतर्गत उम्मीदवारों को पहले अपने नाम, मोबाइल नंबर व ईमेल आइडी के माध्यम से पंजीकरण करना होगा।
  • फिर आवंटित पंजीकरण संख्या व पासवर्ड के माध्यम से लॉग-इन करके उम्मीदवार अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे।

Detailed Notification देखने के लिए यहां क्लिक करें

अप्लाई करने के लिए Direct Link पर क्लिक करें

अभी पढ़ें – नौकरी से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करे

(Ambien)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें