Indian Railway RRB Recruitment for Assistant Loco Pilot Government job in Delhi DSSSB DDC: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए साल की शुरुआत में ही कई बेहतरीन अवसर हैं। अगर आपकी तैयारी ठीक है तो सरकारी नौकरी का सपना जल्द ही साकार हो सकता है। केंद्र और राज्य सरकार के कई विभागों में भर्तियां होने वाली हैं। भारतीय रेलवे में भी बंपर भर्तियां हो रही हैं। साथ ही दिल्ली में भी कई पदों पर भर्तियां निकली हैं। रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट के पदों पर भर्ती करने जा रहा है तो वहीं दिल्ली अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड (DSSSB DDC) पर्सनल असिस्टेंट के पदों पर भर्ती करने जा रहा है।
दिल्ली में पर्सनल असिस्टेंट के 990 पदों पर भर्ती हो रही है। ये भर्तियां दिल्ली अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड ने निकाली हैं जिसके लिए आवेदन किए जा रहे हैं। इसके लिए 12 जनवरी को नोटिफिकेशन जारी की गई थी। आवेदन करने की अंतिम तारीख 8 फरवरी है। पदों की बात करें तो इसमें सीनियर पर्सनल असिस्टेंट, पर्सनल असिस्टेंट और जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट के पद हैं।
ये भी पढ़ें-UGC NET 2023: खत्म हुआ इंतजार, यूजीसी नेट दिसंबर 2023 का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
इन पदों पर केवल वे ही उम्मीदार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने ग्रैजुएशन किया हो। साथ ही शॉर्टहैंड की स्पीड सौ शब्द प्रति मिनट और कंप्यूटर टाइंपिंग की स्पीड चालिस शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए। आयु सीमा 27 वर्ष है लेकिन अगर आप रिजर्व कैटेगरी से हैं तो आयु सीमा में नियमों के मुताबिक छूट मिलेगी
रेलवे में नौकरी का मौका
वहीं भारतीय रेलवे ने बंपर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। हालांकि इसके लिए अभी आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। कल यानी 20 जनवरी से आवेदन किए जा सकेंगे। अप्लाई करने की अंतिम तारीख 19 फरवरी है। आप IndianRailways.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट के पदों पर यह भर्तियां आरआरबी करने जा रहा है। इसमें कुल 5996 पदों पर भर्तियां होनी है।
इन पदों पर केवल वे ही उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं जिन्होंने संबंधित क्षेत्र में आईटीआई या डिप्लोमा किया हो। आयु सीमा की बात करें तो यह 18-30 साल रखी गई है। अगर आप रिजर्व कैटेगरी के हैं तो नियमों के मुताबिक आयु सीमा में छूट मिलेगी। अगर आप जनरल और ओबीसी कैटेगरी से हैं तो आपको 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी, एसटी, एक्स सर्विसमैन, पीडब्ल्यूबीडी, महिला और थर्ड जेंडर के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है।
ये भी पढ़ें-NPS धारकों को क्यों मिला पेंशन निकालने का अधिकार? जानें कैसे कर सकेंगे अप्लाई
संबंधित खबरें
60 दिन सोकर मुंबई की महिला ने जीते 9.6 लाख रुपये
1 day agoUPSC मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी, direct link से डाउनलोड करें रिजल्ट PDF
2 days agoUPSC Mains 2026 के नतीजों का ऐलान, वेबसाइट से कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट?
3 days agoSSC CGL आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की विंडो खुली, 7 नवंबर तक करें अप्लाई
3 days agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
3 days agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
5 days agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
6 days agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
6 days agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
7 days agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines