Agniveer Recruitment With New Fitness Test Rules: भारतीय सेना और नौसेना में भर्ती होने के इच्छुक युवाओं के लिए 2 नए अपडेट हैं। एक तो भारतीय नौसेना (Indian Navy) में अग्निवीर भर्ती निकली है। दूसरा भारतीय सेना (Indian Army) में भर्ती के लिए फिटनेस के नियम बदले गए हैं। आइए दोनों ताजा अपडेट्स के बारे में विस्तार से जानते हैं…
देने होंगे फिटनेस टेस्ट, फेल हुए तो कार्रवाई
भारतीय सेना के सूत्रों के मुताबिक, अब सेना के जवानों को हर 3 महीने में BPET और PPT के अलावा कुछ और मेडिकल टेस्ट भी देने होंगे, ताकि मोटापे का शिकार हो रहे जवानों को फिट किया जा सके। ब्रिगेडियर रैंक के 2 अधिकारी और एक मेडिकल ऑफिसर को जिम्मेदारी दी जाएगी।
नए टेस्ट में 10 किलोमीटर का स्पीड मार्च शामिल है। वहीं हर 6 महीने में 32 किलोमीटर का रूट मार्च भी होगा। 50 मीटर तैराकी का टेस्ट भी लिया जाएगा। जवानों को आर्मी फिजिकल असेसमेंट कार्ड (APAC) भी तैयार करके देना होगा।
अगर जवान इन टेस्ट में पास नहीं हुए और ओवरवेट मिलते हैं तो उन्हें 30 दिन का समय सुधरने के लिए दिया जाएगा। फिर भी वे फिट नहीं हुए तो उनकी छुट्टियां काटी जाएंगी और TD कोर्स भी घटाए जाएंगे।
इंडियन नेवी में टेक्निकल पोस्ट पर भर्ती निकली
भारतीय नौसेना की ऑफिशियल वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय नौसेना में टेक्निकल पोस्टें भरी जाएंगी। इसके लिए भर्ती प्रक्रिया 8 फरवरी से 21 मार्च तक चलेगी। अप्रैल और मई में एग्जाम हो सकते हैं।
भर्ती के इच्छुक नौजवान 8 फरवरी से www.joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। भर्ती 2 फेज में होगी। पहले फेज में ऑनलाइन कंप्यूटर बेस्ट लिखित परीक्षा होगी। दूसरे चरण में फिजिकल और फिटनेस टेस्ट होंगे।
इन पदों को भरा जाएगा
- अग्निवीर सामान्य ड्यूटी (All Arms)
- अग्निवीर टेक्निकल (All Arms)
- अग्निवीर क्लर्क/अग्निवीर स्टोर कीपर टेक्निकल
- अग्निवीर ट्रेड्समैन (All Arms)
- अग्निवीर सामान्य ड्यूटी (महिला) मिलिट्री पुलिस
379 पदों पर भर्ती चल रही
भारतीय सेना में इस समय 379 पदों पर भर्ती चल रही है। 23 जनवरी से आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई थी, जो 21 फरवरी तक चलेगी। शॉर्ट सर्विस कमीशन के पदों पर 63 पुरुषों और 34 महिलाओं की भर्ती भी इसके तहत ही होनी है। ग्रेजुएशन कर चुके नौजवान इसके लिए पात्र होंगे। आवेदक की उम्र 20 से 27 साल के बीच होनी चाहिए। इस भर्ती के लिए कोई आवेदन फीस नहीं रखी गई है।
संबंधित खबरें
ISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
14 hrs agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
1 day agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
4 days agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
4 days agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
4 days agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
6 days agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
6 days agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
7 days agoCRPF में 'लांस नायक' और 'नायक' पदों की होगी वापसी, अग्निवीरों के लिए प्लान
11 days agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines