Indian Navy Jobs For 10th 12th Pass: अगर आप भी अच्छी नौकरी पाना चाहते हैं लेकिन आपकी क्वालिफिकेशन ज्यादा नहीं है, तो घबराने वाली कोई बात नहीं है। आप इंडियन नेवी में नौकरी करने का सुनहरा अवसर पा सकते हैं। इंडियन मर्चेंट नेवी में 4000 पदों पर भर्ती निकली है। जानें एप्लीकेशन प्रोसेस, सैलरी और बाकी डिटेल्स।
अप्लाई करने की आखिरी तारीख
इसके लिए रजिस्ट्रेशन 11 मार्च से शुरू हो गया है, जो अप्रैल की आखिरी तारीख यानी 30 अप्रैल 2024 तक चलेगा। इन पदों पर आवेदन सिर्फ ऑनलाइन मोड से ही किया जा सकता है।
कैसे करें अप्लाई?
इंडियन मर्चेंट नेवी के इन पदों पर अप्लाई करने के लिए आपको sealanmaritime.in वेबसाइट पर या इस लिंक जाना होगा और वहां जाकर आवेदन करना होगा। इस वेबसाइट पर भर्तियों की डिटेल और आगे के अपडेट्स की जानकारी भी जानी जा सकती है।
- आधिकारिक वेबसाइट sealanemaritime.in पर जाएं।
- वेबपेज पर, Indian Merchant Navy Recruitment 2024 का लिंक देखें।
- अपनी डिटेल्स भरें जैसे आपकी उम्र और एजुकेशन।
- मांगी गई फाइल्स अपलोड करें।
- एप्लीकेशन कॉस्ट दें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करते ही प्रोसेस पूरा हो जाएगा।
कौन कर सकता है अप्लाई?
इन सभी वैकेंसी की खास बात यह है कि इनके लिए दसवीं-बारहवीं पास कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं। इसके साथ-साथ आवेदक के पास जुड़े सब्जेक्ट में आईटीआई डिप्लोमा भी होना चाहिए। व्यक्ति की एज लिमिट 17.5 से 27 साल होनी चाहिए। हालांकि, एलिजबिलिटी से जुड़ी और डिटेल्स जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर दिए नोटिस को चेक किया जा सकता है। अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स को 100 रुपये फीस देनी होगी।
वैकेंसी से जुड़ी अहम जानकारी
इस रिक्रूटमेंट ड्राइव में टोटल 4000 पद भरे जाएंगे। जो इस तरह बंटे हुए हैं:
- डेक रेटिंग– 721 पद
- इंजन रेटिंग– 236 पद
- सीमैन– 1432 पद
- इलेक्ट्रीशियन– 408 पद
- वेल्डर/हेल्पर– 78 पद
- मेस ब्वॉय– 922 पद
- कुक– 203 पद
कितनी मिलेगी सैलरी?
डेक रेटिंग- 50 हजार से 85 हजार रुपये हर महीने, इंजन रेटिंग- 40 हजार से 60 हजार, सीमैन- 38 हजार से 55 हजार, इलेक्ट्रीशियन- 60 हजार से 90 हजार, वेल्डर- 50 से 85 हजार तक, मेस ब्वॉय और कुक के पद वाले लोगों को 40 से 60 हजार तक सैलरी मिलेगी।
आपको बता दें कि एग्जाम मई महीने के आखिरी हफ्ते में होगा। वैकेंसी से जुड़ी डिटेल जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
यह भी पढ़ें: 10वीं पास के लिए बंपर भर्ती निकली, रेलवे में 9144 पद खाली, जानें कैसे और कब तक करें आवेदन?
संबंधित खबरें
रेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
4 hrs agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
1 day agoरेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
4 days agoSSC CHSL का फाइनल रिजल्ट जारी, 3512 कैंडिडेट बने DEO और LDC
5 days agoमहिलाएं पुरुषों के मुकाबले कितना खर्च करती हैं? सर्वे में आया बड़ा अंतर
6 days agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
7 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
13 days agoमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
13 days agoराष्ट्रपति भवन में कैसे मिलती है नौकरी? जानें सीधी भर्ती और चयन का तरीका
19 days agoSBI में निकली 98 लाख तक के पैकेज वाली नौकरियां, नहीं होगी लिखित परीक्षा
22 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines