Niharika Gupta
Read More
Indian Navy Recruitment 2023: भारतीय नौसेना ने इस वर्ष 2023 में शेड्यूल परीक्षा के लिए भारतीय नौसेना अग्निवीर एसएसआर(SSC), एमआर (MR) हॉल टिकट जारी किया है। प्रवेश पत्र भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर उपलब्ध है।
जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए रेगिस्ट्रशन किया है, वे उम्मीदवार लॉगिन के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। अग्निवीर एसएसआर/एमआर 01/23 के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा 7 फरवरी से 9 फरवरी, 2023 तक आयोजित की जाएगी।
वेबसाइट पर टिकर के अनुसार, उम्मीदवार अग्निवीर नेवी 01/2023 के लिए हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। हॉल टिकट, भुगतान या आवेदन की स्थिति से संबंधित किसी भी प्रश्न के लिए, उम्मीदवारों से 9363322818 पर सुबह 9 बजे से शाम 5.30 बजे तक कॉल करने का अनुरोध किया जाता है।
भारतीय नौसेना अग्निवीर भर्ती अभियान 1500 पदों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है, जिनमें से 1400 अग्निवीर (SSR) – 01/2023 बैच के लिए हैं और 100 अग्निवीर (MR) – 01/2023 बैच के लिए हैं।
यहां एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का सीधा लिंक है
और पढ़िए –
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सबसे पहले लिखित परीक्षा देनी होगी। इस एग्जाम को पास करने वाले कैंडिडेट्स को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद फ़ाइनल रिक्रूटमेंट एग्ज़ाम के माध्यम से नियुक्ति की जाएगी। भारतीय नौसेना अग्निवीर SSR, MR की एग्जाम डेट्स अभी तक जारी नहीं की गई हैं। कैंडिडेट्स से अनुरोध है कि वे अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और इस बीच उसका एक प्रिंटआउट जरूर ले लें।
भारतीय नौसेना अग्निवीर एसएसआर(SSR), एमआर(MR) के लिए जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, इस रिक्रूटमेंट के लिए रजिस्ट्रेशन 8 दिसंबर, 2023 को शुरू हुआ था। जबकि,आवेदन करने की लास्ट डेट 28 दिसंबर, 2023 थी। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, उम्मीदवारों की मिनिमम उम्र 17.5 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए और अधिकतम 23 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
और पढ़िए – नौकरी से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें नौकरी, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।