BSEB D.El.Ed Exam 2023: बिहार D.El.Ed परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, यहां Direct Link से भरें फॉर्म
Edited By Niharika Gupta

Edited By Niharika Gupta

Bihar BSEB D.El.Ed Exam 2023: बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड 28 जनवरी, 2023 को बिहार BSEB D.El.Ed परीक्षा 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करेगा। जो उम्मीदवार D.El.Ed फेस टू फेस परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे BSEB की आधिकारिक साइट secondary.biharboardonline.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 फरवरी, 2023 तक है। प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि 2 फरवरी, 2023 को की जाएगी। D.El.Ed की लिखित परीक्षा 13 मार्च से 20 मार्च, 2023 तक आयोजित की जाएगी।
आंसर-की 27 मार्च, 2023 को जारी की जाएगी। आंसर-की डाउनलोड करने की अंतिम तिथि 30 मार्च, 2023 तक होगी। बिहार BSEB D.El.ED परीक्षा परिणाम अगस्त या सितंबर 2023 में घोषित किया जाएगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: