अगर आप भारतीय सेना में शामिल होकर देश की सेवा करना चाहते हैं, तो अग्निवीर भर्ती 2025 आपके लिए एक शानदार मौका है। यह भर्ती उन युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है जो अनुशासित जीवन जीना चाहते हैं और देश की रक्षा में योगदान देना चाहते हैं। आवेदन प्रक्रिया सरल है और चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक परीक्षा के आधार पर होगा। योग्य उम्मीदवार जरूरी दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकते हैं। अगर आप भी सेना में भर्ती होना चाहते हैं तो जल्द से जल्द तैयारी शुरू करें।
भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती 2025
भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती 2025 के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है और इच्छुक उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए केवल 10 अप्रैल 2025 तक का समय बचा है। भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
कैसे करें आवेदन?
अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन करना बहुत ही आसान है। इसके लिए सबसे पहले भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां ‘Agniveer Apply/Login’ के लिंक पर क्लिक करें। अगर आप नए उम्मीदवार हैं तो पहले अपना रजिस्ट्रेशन करें। अगर पहले से रजिस्टर हैं तो अपने यूजरनेम और पासवर्ड से लॉगिन करें। इसके बाद जरूरी जानकारी भरें, आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा कर दें। आवेदन पूरा होने के बाद अपने भरे हुए फॉर्म को डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रखें।
चयन प्रक्रिया और एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
अग्निवीर भर्ती में चयन दो चरणों में होगा पहले लिखित परीक्षा होगी फिर शारीरिक परीक्षा। लिखित परीक्षा जून 2025 में आयोजित की जाएगी और इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की उम्र 17 से 21 साल के बीच होनी चाहिए। एजुकेशन क्वालिफिकेशन की बात करें तो अग्निवीर जनरल ड्यूटी के लिए कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है जबकि ट्रेड्समैन पदों के लिए न्यूनतम 8वीं पास होना अनिवार्य है।
जरूरी दस्तावेज और अन्य भर्तियां
अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत होती है। इनमें 10वीं पास सर्टिफिकेट, एक वैध ईमेल ID, मोबाइल नंबर, और निवास प्रमाण पत्र (जिसमें राज्य, जिला और तहसील/ब्लॉक की जानकारी हो) शामिल हैं। इसके अलावा, उम्मीदवार को अपनी पासपोर्ट साइज फोटो स्कैन करके भी अपलोड करनी होगी। भारतीय सेना ने हवलदार, जूनियर कमीशन अधिकारी, धार्मिक शिक्षक, नर्सिंग असिस्टेंट, नर्सिंग असिस्टेंट वेटरनरी और सिपाही फार्मा जैसी कई भर्तियों के लिए अधिसूचना जारी की है। अगर आप इनमें से किसी भी भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं, तो भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
MP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
1 day agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
1 day agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
1 day agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
3 days agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
3 days agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
4 days agoCRPF में 'लांस नायक' और 'नायक' पदों की होगी वापसी, अग्निवीरों के लिए प्लान
8 days agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
12 days agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
13 days agoरेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines